रांची में दोहरे प्रदर्शन से हड़कंप!, विधानसभा के बाद CM आवास घेराव की तैयारी, छावनी में तब्दील हुआ इलाका
रांची में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर छात्रों के विधानसभा घेराव के बीच BJP के CM आवास घेराव की तैयारी से प्रशासन अलर्ट है। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल और मल्टी-लेयर बैरिकेडिंग की गई।

राजधानी रांची में एक तरफ JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर छात्रों का उग्र प्रदर्शन और विधानसभा घेराव जारी है, तो दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम ने प्रशासन की धड़कनें बढ़ा दी हैं। एक साथ दो बड़े और प्रमुख प्रदर्शनों को देखते हुए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है। सुरक्षा के लिहाज से मुख्यमंत्री आवास और उसके आसपास के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है।
अतिरिक्त पुलिस बल तैनात, बढ़ाई गई मल्टी-लेयर बैरिकेडिंग
CM आवास की ओर जाने वाले सभी मुख्य मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। सुरक्षा के मद्देनजर आवास के आसपास की घेराबंदी को और मजबूत करते हुए कई स्तरों पर (Multi-layer) बैरिकेडिंग लगाई गई है। पुलिस की विशेष टुकड़ियों को मुस्तैद रखा गया है ताकि किसी भी स्थिति में प्रदर्शनकारी प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश न कर सकें।
चप्पे-चप्पे पर निगरानी
प्रशासनिक अधिकारी खुद मौके पर मौजूद रहकर पूरी सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले हुए हैं। आने-जाने वाले वाहनों और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पहली प्राथमिकता है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल पूरी तरह से तैयार है। फिलहाल, सीएम आवास के आसपास का पूरा इलाका कड़ी सुरक्षा के घेरे में है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पलामू में हत्या के बाद सलाखों के पीछे पहुंचा पूरा परिवार!, 8 पर दर्ज हुई थी FIR, 5 चढ़े पुलिस के हत्थे

ABVP का विधानसभा घेराव : पुलिस ने रास्ते में रोका, राष्ट्रीय महामंत्री समेत 200 से अधिक कार्यकर्ता हिरासत में







