पलामू में हत्या के बाद सलाखों के पीछे पहुंचा पूरा परिवार!, 8 पर दर्ज हुई थी FIR, 5 चढ़े पुलिस के हत्थे
पलामू के हुसैनाबाद में जमीन विवाद को लेकर अशोक पासवान की हत्या के मामले में पुलिस ने पति-पत्नी और उनके तीन बेटों समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। FIR में आठ लोगों के नाम दर्ज हैं।

Palamu: झारखंड के पलामू जिले से जमीन विवाद में खूनी खेल की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के पथरा गांव में जमीन के एक टुकड़े को लेकर हुए हिंसक झगड़े में गंभीर रूप से घायल अशोक पासवान की मौत हो गई। इस मामले में कार्रवाई करते हुए हुसैनाबाद पुलिस ने त्वरित एक्शन लिया है और एक ही परिवार के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। गिरफ्तार लोगों में पति-पत्नी और उनके तीन बेटे शामिल हैं।
SDPO दिव्यांश शुक्ल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी मामले की जानकारी
घटना का खुलासा करते हुए हुसैनाबाद के SDPO दिव्यांश शुक्ल ने मंगलवार को अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि हत्या के इस संगीन मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी चंदन कुमार के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना और जांच के आधार पर पथरा गांव में छापेमारी की। इस दौरान घटना में सीधे तौर पर शामिल संतोष पासवान, उनकी पत्नी रीता देवी और उनके तीन बेटों सुमित पासवान, सोनू पासवान और सौरभ पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया।
बेटे की शिकायत पर FIR दर्ज
पुलिस के अनुसार यह खूनी वारदात नौ अगस्त को हुई थी, जब जमीन संबंधी विवाद में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। इस हमले में अशोक पासवान को गंभीर चोटें आई थीं। परिजन उन्हें तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के पुत्र आयुष कुमार ने हुसैनाबाद थाने में कुल आठ लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कराई थी।
बाकी आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी
SDPO ने बताया कि पुलिस टीम ने घटनास्थल से कई अहम सबूत जुटाए हैं और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज कर लिए हैं। फिलहाल गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है, ताकि विवाद की मुख्य वजह और पूरी साजिश का पर्दाफाश हो सके। पुलिस प्रशासन का कहना है कि FIR में नामजद अन्य तीन आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

देश की सुरक्षा के साथ मानव सेवा भी, लातेहार में SSB जवानों ने स्वतंत्रता दिवस पर किया रक्तदान

रांची में 15 अगस्त के दिन चिकन-मटन की बिक्री पर पूरी तरह रोक, नियम तोड़ा तो...







