Jharkhand (Giridih): गिरिडीह में तेज रफ्तार अब कहर बन कर टूट रहा है. एक बार फिर तेज रफ्तार का श्राप हर किसी को निगल रहा. शनिवार को जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में 7 वर्षीय बच्चे की मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया.
बताया जा रहा है कि करिहारी स्थित राधा कृष्ण मंदिर के पास सात वर्षीय गोलू सड़क पार कर रहा था. इसी दौरान एक बुलेट सवार वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन में उसे बेहतर इलाज के लिए राजधनवार से धनबाद ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है, वहीं स्थानीय लोगों में नाराज़गी भी देखने को मिल रही है. मृतक के दादा ने बताया कि बच्चा सामान्य रूप से सड़क पार कर रहा था, तभी यह हादसा हुआ घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने जमुआ खोरीमहुआ सड़क जाम कर दिया है, जिससे इलाके में आवागमन प्रभावित हो गया है.
सूचना मिलने के बाद हीरोडीह, जमुआ और राजधनवार थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी , वहीं, सीओ नरेश कुमार भी घटनास्थल पर मौजूद रहे और लोगों से बातचीत कर मुआवजा का आश्वासन दिया जिसके बाद सड़क से जाम हटा लिया गया. वहीं शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया कर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू









