गुमला में तेज रफ्तार बोलेरो ने ऑटो को मारी टक्कर, 6 लोग घायल
गुमला जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है जिसमें 6 लोग घायल हो गए है. सभी घायल ऑटो में सवार थे और मेहमानी जा रही थे.

Gumla/ Jharkhand (Report By- Dipak Bhaskar): गुमला जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है जिसकी चपेट में आने से 6 लोग घायल हो गए है. यह हादसा जिले के रायडीह थाना इलाके के सीलम ढलान के पास हुआ है. घटना के बाद सभी को इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया गया है जहां सभी का इलाज चल रहा है.
हादसे में घायल सभी लोग कोडरा गांव के रहने वाले है. बताया जा रहा है कि सभी लोग एक ऑटो में सवार होकर मेहमानी के लिए डुमरडीह जा रहे थे तभी अचानक सीलम ढलान के पास तेज रफ्तार एक बोलेरो ने ऑटो को पीछे से जोरदार टक्कर मारी. घटना के बाद बोलेरो तेज रफ्तार में गुमला की तरफ भाग निकला.
वहीं इस हादसे में ऑटो सवार सभी लोग घायल हो गए. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल गुमाल पहुंचाया गया जहां सभी घायलों का इलाज जारी है. चिकित्सकों के मुताबिक, सभी घायलों की स्थिति स्थिर है. दो लोगों को गंभीर भीतरी चोट आई है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मधुबनी में JDU नेता, मुखिया, सरपंच सहित 7 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

चंदवा के सिंधु की पुलिस की बर्बरता के कारण चली गई थी जान, परिजन अब भी हैं न्याय की आस में







