सपा ने छोड़ा चुनाव प्रबंधन कंपनी I-PAC का साथ, अखिलेश बोले- "BJP ने की बंगाल में UP जैसी वोट डकैती"
बंगाल चुनाव में ममता की हार के बाद अखिलेश का बड़ा फैसला. समाजवादी पार्टी ने चुनाव प्रबंधन कंपनी आई-पैक (I-PAC) से नाता तोड़ लिया है. अखिलेश यादव ने एक सवाल के जवाब में अब हम साथ काम नहीं कर पा रहे हैं.

Lucknow, UP: पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की हार के बाद भाजपा पर वोट चोरी के आरोप लगने तेज हो गए हैं. चुनाव का असर यूपी में भी पड़ता नजर आ रहा है. समाजवादी पार्टी ने चुनाव प्रबंधन कंपनी I-PAC का साथ छोड़ दिया है. लखनऊ में प्रेसवार्ता के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव से एक सवाल पूछे जाने पर उन्होंने जानकारी दी. कहा कि सपा के साथ आई-पैक ने कुछ महीने काम किया ता. लेकिन अब हम उनके साथ काम नहीं कर रहे. उन्होंने इसका कारण फंड की कमी को बताया. साथ ही कई और कंपनियों के नाम भी लिए.
दरअसल, आई-पैक के पास ही पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के चुनावी कैंपेन की जिम्मेदारी थी. यूपी में 2027 के लिए अखिलेश ने अपनी चुनावी रणनीति का काम आई-पैक को ही सौंप रखा था. बताया जा रहा है कि अखिलेश ने आई-पैक कंपनी के साथ 2025 में दिल्ली में पहली मीटिंग की. अखिलेश जब जनवरी में बंगाल गए तो दोबारा मुलाकात हुई. इसके बाद सपा ने IPAC को हायर किया. चर्चा यह भी है कि समझौता टूटने के पीछे वजह ईडी की छापेमारी भी है. हालांकि अखिलेश यादव ने सिर्फ दूरी की वजह फंड की कमी ही बताई है.
अखिलेश बोले- भाजपा ने पश्चिम बंगाल में यूपी जैसी वोट डकैती की
बुधवार को मीडिया से बातचीत के दौरान अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने पश्चिम बंगाल में यूपी जैसी वोट डकैती की. जो ममता ने देखा है, वह सपा 2022 में कन्नौज की छिबरामऊ सीट पर देख चुकी है. 2022 में यूपी में पुलिसकर्मियों ने ड्रेस बदलकर फर्जी वोट डाले थे. एक जाति के अधिकारियों को लगाया गया था, 2019 के लोकसभा में जब मैं हारा था. सब अधिकारी मुख्यमंत्री के सजातीय थे. अखिलेश यादव ने यूपी के चुनाव में कुंदरकी, मिल्कीपुर व अन्य सीटों पर बाईइलेक्शन में भाजपा पर वोटों की डकैती का आरोप लगाते हुए कहा कि बंगाल में ममता दीदी के साथ भी यही हुआ है. 27 में पीडीए ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगा, जनता चुनाव लगेगी.
ममता से मुलाकात करेंगे, सपा चीफ जांएगे बंगाल
अखिलेश यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन और सपा का अलायेंस वैसे ही काम करेगा. सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा ड्राइक्लीन की दुकान है. ईडी सीबीआई के आंकड़े बताते हैं. अखिलेश यादव ने कहा कि कानपुर पता कर लो भाजपा अपने ही लोगों पर छापे डलवाये थे. गोरखपुर में ईडी सीबीआई वालों ने कहा छापा पड़ा था. अखिलेश ने कहा कि वह बंगाल जाएंगे. ममता से मुलाकात करेंगे. अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मीडिया से आफ द रिकार्ड कोई बात न करें. उन्होंने कहा कि केदारश्वर मंदिर के लिए हम भी राम मंदिर की तरह पत्र लिखकर चंदा मागेंगे. भगवान सबके हैं. अखिलेश ने केदारश्वर, बजरंगबली, शिव शक्ति रेखा का भी जिक्र किया.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

DM Viral Video: बच्ची ने सड़क बनाने के लिए बुलाया तो लखीमपुर खीरी DM सीधे पहुंच गए उसके गांव, फिर…

कन्नौज: मांग में सिंदूर, पैरों में पायल... चौदह साल की मदरसे की छात्रा 3 दिन बाद की गई बरामद







