EO विमल कुमार हत्याकांड पर सड़क पर उतरा RJD, पत्नी के आरोपों की जांच की मांग तेज
विमल कुमार हत्याकांड अब सियासी मोड़ ले चुका है। डेहरी में राजद के विरोध मार्च के दौरान कई नई मांगें उठीं, जिन पर अब सबकी नजर है।


डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार हत्याकांड अब सियासी मुद्दा बनता जा रहा है। गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने डेहरी में अपना विरोध मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और विरोध मार्च,धरना,नारेबाजी और CBI जांच की मांग के बीच स्थानीय विधायक पर लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग भी तेज हो गई।
अंबेडकर चौक से अनुमंडल कार्यालय तक विरोध मार्च
आरजेडी प्रदर्शनकारियों ने अंबेडकर चौक से अनुमंडल कार्यालय तक का मार्च निकाला जिसमें सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मामले में त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई करने की मांग भी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इस मामले में सिर्फ हथियारों की गिरफ्तारी नहीं बल्कि पूरे घटनाक्रम की हर पहलू की जांच होनी चाहिए और आरोपियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
पत्नी के आरोपों की जांच की भी मांग
प्रदर्शन के दौरान राजद नेताओं ने विमल कुमार की पत्नी बबिता कुमारी द्वारा लगाए गए आरोपों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यदि परिवार की ओर से स्थानीय विधायक सोनू सिंह पर प्रताड़ना और पैसे मांगने का आरोप लगाया गया है तो उसकी गहन जांच की जानी चाहिए। RJD नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार में अधिकारियों की सुरक्षा सवालों के घेरे में है और ऐसी घटनाओं ने कहा प्रशासनिक तंत्र में चिंता बढ़ा दी है।
प्रदर्शन कार्यों में शामिल एक नेता ने यह भी आरोप लगाया की स्थानीय विधायक और जांच से जुड़े एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के पुराने संबंध है इसीलिए जांच की निष्पक्षता सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। हालांकि खबर लिखे जाने तक इन आरोपों पर संबंधित पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं वार्ड पार्षद और स्थानीय लोग भी शामिल रहे।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

हार के बाद बड़ा सर्जिकल स्ट्राइक! तेजस्वी यादव ने भंग कर दिया पूरा संगठन, अब नए सिरे से होगी शुरुआत

AK-47 से दिनदहाड़े छलनी हुए थे पूर्व मेयर... उस केस में कोर्ट का चौंकाने वाला फैसला







