सोमवार को घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर! तिरंगा यात्रा के चलते कई रास्ते बंद, जानें पूरा डायवर्जन
पटना में सोमवार सुबह तिरंगा यात्रा के चलते कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक बदलने वाला है। सुबह 7 बजे से यात्रा खत्म होने तक नो-एंट्री और डायवर्जन लागू रहेगा। जानिए कौन-सा रास्ता बंद रहेगा और किस रूट से निकलना होगा।


यदि आप राजधानी पटना में रहते हैं और सोमवार सुबह आपको कम पर जाना पड़ता है तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। जेपी गोलंबर से कारगिल चौक तक तिरंगा यात्रा को देखते हुए पटना यातायात पुलिस ने ट्रैफिक प्लान में विशेष बदलाव जारी किया है। सुबह 7:00 से यात्रा समाप्त होने तक कई जगहों पर सामान्य वाहनों की आवाज ही बंद रहेगी जबकि कई रूट डायवर्टेड रहेंगे। यानी अगर आपका सोमवार का सफर पटना के इन इलाकों से होकर गुजरने वाला है तो आप यह रूट मैप चेक कर लीजिए।
डाकबंगला से जेपी गोलंबर तक नो-एंट्री, कई रूट पर डायवर्जन
तिरंगा यात्रा के समय डाक बंगला चौराहे से जेपी गोलंबर तक सामान्य वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। यह रास्ता मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के कार रैली के लिए आरक्षित रहेगा। इसके अलावा मीठापुर से बुधवार और आर ब्लॉक गोलंबर से आयकर गोलंबर तक वाहनों के परिचालन पर भी रोक है। चिड़ियाटांड़ और गोरिया टोली की तरफ जाने वाली भारी एवं बड़ी गाड़ियों के लिए भी रूट में बदलाव किए गए हैं। व्यावसायिक वाहनों को एग्जीबिशन रोड से गांधी मैदान की ओर उत्तर दिशा में और गोरिया टोली से गांधी मैदान की तरफ जाने की अनुमति रद्द कर दी गई है। हालांकि इमरजेंसी व्यवस्थाओं को इन प्रतिबंधों से छूट दी गई है।
ऑटो से लेकर बस तक बदले रहेंगे रूट, पार्किंग भी तय
पटना जंक्शन से गांधी मैदान की ओर जाने वाले ऑटो को न्यू डाकबंगला रोड, भट्टाचार्य मोड़, एक्जीविशन रोड, सीडीए बिल्डिंग गोलंबर और गोरियाटोली होते हुए चलाया जाएगा। इंजीनियरिंग कॉलेज से चलने वाली नगर बसें भी बदले रूट से जाएंगी। इनके लिए गांधी चौराहा, मछुआटोली, दरियापुर तिराहा, नाला रोड, पीरमुहानी, सीडीए बिल्डिंग गोलंबर और गोरियाटोली का रूट निर्धारित किया गया है। पटना सिटी की ओर से आने वाले ऑटो और रिक्शा मुसल्लहपुर हाट और बरिपथ होते हुए खजांची रोड तक आ पाएंगे। उनकी वापसी अशोक राजपथ होते हुए गया घाट से होगी।
तिरंगा यात्रा में शामिल हैं तो यहां पार्क करें वाहन
यात्रा में शामिल होने वाले लोगों के लिए गांधी मैदान में पार्किंग की उत्तम व्यवस्था की गई है। आम लोगों के प्रवेश के लिए गेट नंबर वन और गेट नंबर 13 से एंट्री कराई जाएगी जबकि गेट नंबर 12 मुख्यमंत्री के लिए आरक्षित रहेगा।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

कहलगांव NTPC का बड़ा कदम, 80 युवाओं को मिलेगा प्लास्टिक प्रोसेसिंग और रीसाइक्लिंग का प्रशिक्षण

तेजस्वी यादव के आरोपों पर ‘लेट्स इंस्पायर बिहार’ का पलटवार, कहा- ‘साक्ष्य है तो सामने रखिए’







