पढ़ाने के बहाने करीब आया, फिर लगा गंभीर आरोप! दरभंगा में 15 साल की छात्रा से दुष्कर्म के आरोप
दरभंगा में 15 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में एक मौलाना गिरफ्तार हुआ है। शिकायत के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए करीब आठ घंटे में आरोपी को पकड़ लिया। अब मामले की जांच और मेडिकल प्रक्रिया जारी है।


दरभंगा: दरभंगा जिले घनश्यामपुर थाना क्षेत्र से नाबालिग के साथ दुषकर्म का मामला सामने आ रहा है । पुलिस ने इस मामले में एक मौलाना को गिरफ्तार भी किया है। आरोप है कि मौलाना गांव के बच्चों को पढ़ाता था। पीड़िता के पिता के शिकायत करते ही करीब 8 घंटे के भीतर पुलिस आरोपी को पकड़ने में कामयाबी हासिल करती है। पुलिस के अनुसार मामले की गहराई से जांच कराई जा रही है और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है।
बच्चों को पढ़ाता था आरोपी
आरोपी जैनुल आबेदीन बिराल थाना क्षेत्र के रूप नगर का निवासी बताया जा रहा है। बागा में बच्चों को पटाने का काम करता था। इसी दौरान उसे पर 15 वर्ष की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा। घटना की जानकारी मिलने के बाद छात्र के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।
अब जांच में जुटी पुलिस
शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की छापेमारी शुरू की। पुलिस की छापेमारी के दौरान अलीनगर थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद शनिवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ऑफिस मामले में लगाए गए आरोपों के लिए पूछताछ कर रही है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है ताकि घटना से जुड़े साक्ष्यों को जुटाया जा सक। फिलहाल पुलिस से पता लगाने में छुट्टी है की घटना किन परिस्थितियों में हुई और मामले में अन्य कौन-कौन से पहलू शामिल है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी में चोरों का दुस्साहस! पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद के बंद घरों को बनाया निशाना

कहलगांव NTPC का बड़ा कदम, 80 युवाओं को मिलेगा प्लास्टिक प्रोसेसिंग और रीसाइक्लिंग का प्रशिक्षण







