Ranchi में Best Friend के बर्थडे पार्टी के पहुंची युवती के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने 3 आरोपी को दबोचा
रांची में बर्थडे पार्टी के दौरान एक युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है. वहीं इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जिसमें पीड़िता की बेस्ट फ्रेंड भी शामिल है,

Ranchi (रिपोर्ट- शाहीन): राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बर्थडे पार्टी के दौरान एक युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जिसमें पीड़िता की बेस्ट फ्रेंड भी शामिल है, जबकि एक अन्य आरोपी अब भी फरार है. बताया जा रहा है कि पीड़िता को पहले नशा दिया गया और फिर वारदात को अंजाम दिया गया.
रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में हुए इस दुष्कर्म की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने मामले में आरोपी मो. दानिश, मो. फहद मल्लिक और ओली विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया है, जबकि बर्थडे के आयोजक और ओली का बॉयफ्रेंड शादाब अब भी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है.
दरअसल, 9 अप्रैल 2026 की रात ओली विश्वकर्मा ने अपने जन्मदिन के मौके पर बर्थडे पार्टी का आयोजन किया था. इस पार्टी में उसकी बेस्ट फ्रेंड (पीड़िता) को भी बुलाया गया था. इस दौरान ओली समेत पार्टी में शामिल अन्य युवकों ने मिलकर पीड़िता के खाने में नशीला पदार्थ मिलाया. जिससे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह बेहोशी की हालत में चली गई. आरोप है कि आरोपी दानिश ने इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया. जबकि आरोपी ओली और फहद ने इस पूरे मामले में साक्ष्य छिपाने की कोशिश की.
इस पूरे संबंध में सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि घटना के बाद जब पीड़िता होश में आई तो उसे मामले को दबाने और बदनामी का डर दिखाया गया. इसके बाद वह पीड़िता अपने हॉस्टल चली गई लेकिन इसके बाद तबीयत बिगड़ने पर उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. जहां से इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंची.
पीड़िता जमशेदपुर की रहने वाली है और वह रांची में रहकर डेंटिस्ट की तैयारी कर रही थी. मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को धर दबोचा है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले में गहनता पूर्वक जांच कर रही है और मामले में फरार आरोपी की धर-पकड़ के लिए छापेमारी कर रही है. हालांकि इस घटना ने एक बार फिर शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड सरकार और इंडियन बैंक के बीच हुए Mou का हजारों स्वास्थ्य कर्मियों को मिलेगा लाभ- CM हेमंत सोरेन

जंगली हाथियों के मुद्दे को लेकर युवा आजसू के जिला प्रभारी ने की वन विभाग के रेंजर आर.के. सिंह से मुलाकात







