रणवीर सिंह ने FWICE को भेजा लीगल नोटिस, ‘डॉन 3’ विवाद पहुंचा कोर्ट
रणवीर सिंह ने FWICE को भेजा लीगल नोटिस, ‘डॉन 3’ विवाद पहुंचा कोर्ट

रणवीर सिंह ने फिल्म संस्था FWICE (फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज) को एक लीगल नोटिस मंगलवार को भेजा है । फिल्म ‘डॉन 3’ से उन्हें बाहर हो जाने और उनके खिलाफ जारी ‘नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव’ (Non – Cooperation Directive ) को लेकर अब ये पूरा मामला कानूनी जंग की तरफ घूमता हुआ नजर आ रहा है। FWICE के मुख्य सलाहकार अशोक पंडित ने बताया कि रणवीर सिंह की ओर से नोटिस उन्हें मिला है, इसकी पुष्टि भी उन्होंने कर दी है।
असल बात ये है कि टकराव तब शुरू हुआ जब फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ से रणवीर सिंह बाहर हुए । रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह और फिल्म के मेकर्स के बीच कुछ क्रिएटिव मतभेद पैदा हुए थे और कुछ शर्तों , डिमांड्स को लेकर भी खटपट हुई थी। उसके बाद फरहान अख्तर की प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट ने FWICE में शिकायत दाखिल की। कंपनी का दावा है कि रणवीर सिंह की वजह से फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर हुए करीब 45 करोड़ रुपये के नुकसान का बोझ उठाना पड़ा है। शिकायत मिलते ही FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ ‘नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव’ जारी कर दिया, जिसे इंडस्ट्री वाले एक तरह का बैन ही मान रहे हैं। FWICE से फिल्म इंडस्ट्री के टेक्निकल कर्मचारियों और क्रू मेंबर्स समेत, करीब चार लाख सदस्य जुड़े हुए बताए जाते हैं। ऐसे में इस कदम का असर रणवीर सिंह के आने वाले प्रोजेक्ट्स के अलावा उनकी ब्रांड डील्स पर भी पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
अब रणवीर सिंह ने FWICE की इस कार्रवाई को कानूनी रूप से चुनौती दे दी है। और इसी बीच, पूरे मामले पर स्पष्टीकरण देने के लिए FWICE मुंबई में एक आपातकालीन प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करने वाली है। संस्था का कहना है कि वे अदालत में 45 करोड़ रुपये के नुकसान से जुड़े दस्तावेज़ और तमाम सबूत पेश करेंगे। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में ये विवाद बॉलीवुड की सबसे बड़ी कानूनी लड़ाइयों में से एक बन सकता है, और चर्चा भी लगातार तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंची 'धुरंधर' की अभिनेत्री सारा अर्जुन, महाकाल से लिया आशीर्वाद

Movie Review: बलिदान और राष्ट्रप्रेम का पाठ पढ़ाती Dhurandhar 2, तोड़ सकती है अपना ही रिकॉर्ड







