Ranchi News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजधानी रांची पहुंचने के बाद से जमशेदुपर के लिए रवाना हो गई है उनके साथ राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी जमशेदपुर के लिए रवाना हो गए है. यहां वे कदमा मरीन ड्राइव स्थित श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एंव सांसकृतिक धर्मार्थ केंद्र टस्ट के भूमि पूजन समारोह में शामिल होंगे.
बता दें, जमशेदपुर में राष्ट्रपति दो अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगी. जिसमें पहला कार्यक्रम 100 करोड़ की लागत से बनने वाले श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एंव सांसकृतिक धर्मार्थ केंद्र टस्ट का भूमि पूजन है जबकि दूसरा कार्यक्रम वेबारीडीह स्थित टाटा मणिपाल मेडिकल कॉलेज में आयोजित है जिसमें राष्ट्रपति विभिन्न सत्रों के टॉपर्स स्टूडेंट के साथ फोटो सेशन में शामिल होंगी. इसके बाद राष्ट्रपति मेधावी छात्रों से सीधा संवाद करेंगी.
दोपहर करीब 12 बजे सोनारी एयरपोर्ट पहुंचेंगी राष्ट्रपति
बता दें, राष्ट्रपति के तय कार्यक्रम के मुताबिक, सोनारी एयरपोर्ट पर दोपहर करीब 12 बजे राष्ट्रपति का एमआई-17 हेलीकॉप्टर लैंड करेगा. इसके बाद वे श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एंव सांसकृतिक धर्मार्थ केंद्र टस्ट में शामिल होंगी. इस कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति टाटा मणिपाल मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी.
जमशेदपुर में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति के साथ झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, सीएम हेमंत सोरेन, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, लोकसभा सदस्य जोबा मांझी, जमशेदपुर से लोकसभा सदस्य विद्युत वरण महतो, विधायक सरयू राय और विधायक पूर्णिमा साहू उपस्थित रहेंगे.
किए गए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
बता दें, राष्ट्रपति के झारखंड आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है. शहर के अलग-अलग जगहों और काफिले वाली मार्ग पर करीब 4 हजार पुलिस कर्मी और 125 दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है. सुरक्षा व्यवस्था को प्रशासनिक स्तर पर सख्त किया गया है. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ा किया गया है चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल के जवान तैनात किए गए हैं और ड्रोन के जरिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है.








