Indigo की फ्लाइट में पावर बैंक ब्लास्ट, चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कर रही थी लैंडिंग
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर लैंड करते वक्त ही एक विमान में विस्फोट हुआ, जिसके बाद आग भी लग गई. विस्फोट का कारण मोबाइल चार्ज करने वाले पावर बैंक को बताया जा रहा है.

Indigo Power Bank Blast: चंडीगढ़ एयरपोर्ट में लैंडिग कर रही इंडिगो की फ्लाईट में विस्फोट के बाद आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई. घटना मंगलवार दोपहर 3 बजे की बताई जा रही है. विमान लैंडिंग कर ही रहा था कि तभी एक यात्री के बैग में रखा पावर बैंक विस्फोट कर गया. जिसके बाद पूरी फ्लाइट में धुआँ भर गया और आग लग गई.
जानकारी के अनुसार, इंडिगो की एक फ्लाइट हैदराबाद से चंडीगढ़ आ रही थी. फ्लाइट 6E 108 में एक यात्री का पावर बैंक फट गया. मोहाली में मौजूद शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उस समय अफरातफरी मच गई. घटना के बाद लैंडिंग करते ही यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया औ र विमान में मौजूद क्रू मेंबर्स द्वारा आग बुझा ली गई. सभी यात्रियों को सुरक्षित टर्मिनल तक पहुंचाया गया, जहां एयरलाइन की टीम यात्रियों की मदद में जुटी रही.
विमान में कितने यात्री थे?
198 यात्रियों, दो शिशुओं और छह चालक दल के सदस्यों को ले जा रही उड़ान 6E-108 (HYDIXC) लगभग 3 बजे दोपहर में सुरक्षित उतर गई. हालांकि, 39C सीट पर बैठे एक यात्री, जिसकी पहचान देवांश के रूप में हुई, ने चालक दल को अपने पावर बैंक में आग लगने की सूचना दी, जिसके फटने का संदेह था. केबिन क्रू ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अग्निशामक यंत्रों का उपयोग करके आग बुझाई, लेकिन धुआं केबिन में फैल गया.
एक महिला यात्री घायल
एहतियात के तौर पर, आपातकालीन प्रोटोकॉल सक्रिय कर दिए गए. लगभग 3:35 बजे, चालक दल ने आपातकालीन निकास द्वार खोल दिया और यात्रियों को इन्फ्लेटेबल स्लाइड का उपयोग करके बाहर निकाला गया. निकासी के दौरान एक यात्री, जिसकी पहचान ऋचा के रूप में हुई, को टखने में मामूली चोट आई. वायु सेना का दमकल दस्ता दोपहर 3 बजे तक पहुंच गया था, लेकिन इसकी आवश्यकता नहीं पड़ी, क्योंकि स्थिति पहले ही नियंत्रण में आ चुकी थी.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.






