गया में थानेदार पर गिरी गाज! अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
गया के गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार को कथित अवैध वसूली के आरोपों की जांच के बाद तत्काल पद से हटा दिया गया है। उन्हें पुलिस केंद्र गया वापस बुलाया गया है और 24 घंटे में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।


गया: गुरारू थाना के थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार को प्रशासनिक दृष्टिकोण से तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया है। उन पर शराब माफिया, बालू माफिया और गिट्टी लदे वाहनों से कथित अवैध वसूली कराए जाने के आरोप लगे थे। मामले की जांच के बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर उन्हें गुरारू थानाध्यक्ष के पद से हटाकर पुलिस केंद्र, गया वापस बुला लिया गया है।
थानेदार और चौकीदार के बेटे पर लगे थे आरोप
मामला आवेदक रविशंकर अवस्थी की शिकायत से जुड़ा है। शिकायत में गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार और चौकीदार दुर्गा पासवान के पुत्र ललन कुमार पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। आरोप था कि थाना क्षेत्र में शराब, बालू और गिट्टी लदे वाहनों से नियमित रूप से अवैध वसूली की जा रही है। शिकायत सामने आने के बाद मामले की जांच पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, गया से कराई गई।
जांच प्रतिवेदन में विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर बताया गया कि गुरारू थानाध्यक्ष द्वारा चौकीदार के पुत्र ललन कुमार को थाना परिसर में रखकर कथित तौर पर अवैध वसूली का काम कराए जाने की बात सामने आई।जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार और ललन कुमार के आचरण को संदिग्ध बताया गया।
वरीय अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई
जांच रिपोर्ट के बाद पुलिस महानिरीक्षक, मगध क्षेत्र, गया के निर्देश पर वरीय पुलिस अधीक्षक, गया ने कार्रवाई की। पु०अ०नि० अखिलेश कुमार को तत्काल प्रभाव से गुरारू थानाध्यक्ष के पद से हटा दिया गया। उन्हें पुलिस केंद्र, गया वापस बुलाते हुए 24 घंटे के भीतर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
अब नए थानाध्यक्ष की होगी तैनाती
थानाध्यक्ष को पद से हटाए जाने के बाद अब गुरारू थाना में नए थानाध्यक्ष की तैनाती की जाएगी। वहीं, मामले में विभागीय स्तर पर आगे क्या कार्रवाई होती है, इस पर भी नजर बनी हुई है। हालांकि, अवैध वसूली के आरोपों को लेकर अंतिम स्थिति विभागीय जांच और आगे की कार्रवाई के बाद ही स्पष्ट होगी।
(गया से जितेंद्र कुमार की रिपोर्ट)

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बिहार में 8 MLC सीटों पर चुनावी हलचल तेज, दावेदारों ने कसी कमर; शिक्षक-ग्रेजुएट वोटरों पर सबकी नजर

रसगूल्ला ख़रीदते वक़्त प्रेमी के साथ फरार हुई पत्नी! शादी के 18 दिन बाद ही हो गया खेल







