सहरसा में गूंजा PM मोदी का ‘खेल संवाद’, 1,500 जगहों से जुड़े लाखों युवा
सहरसा के रमेश शाह महिला कॉलेज में ‘खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ और ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। छात्राओं ने PM मोदी का संवाद देखा।


सहरसा: ‘खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ और ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम के तहत गुरुवार को देशभर के 1,500 से अधिक स्थानों पर लाखों युवाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य उभरते खिलाड़ियों और युवाओं से संवाद कर उनके विचार एवं सुझाव जानना और देश के खेल इकोसिस्टम को मजबूत करना रहा।
इसी क्रम में सहरसा के रमेश शाह महिला कॉलेज का भी इस कार्यक्रम के लिए चयन किया गया। कॉलेज परिसर में छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवाद कार्यक्रम को देखा और खेलों से जुड़े उनके विचारों को सुना।
‘कॉलेज का चयन होना गर्व की बात’
कॉलेज की प्राचार्य ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करने और उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने का अवसर देते हैं। उन्होंने कॉलेज के चयन को गौरव की बात बताते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इससे मानसिक और बौद्धिक विकास भी होता है।
‘खेल से युवाओं को नशे से दूर रखा जा सकता है’
कार्यक्रम में बिहार के पूर्व खेल मंत्री डॉ. आलोक रंजन झा भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। खेल व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ अनुशासन और सकारात्मक सोच विकसित करने में भी मदद करता है।
कोसी क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय रोशन सिंह धोनी ने कहा कि 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है और प्रधानमंत्री का युवाओं के साथ यह संवाद उनके लिए प्रेरणादायक है।उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़कर उन्हें नशे की बढ़ती प्रवृत्ति से दूर रखा जा सकता है। खेल युवाओं को अपनी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगाने और अपनी प्रतिभा को पहचानने का मंच देता है।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं और उपस्थित लोगों ने खेलों को लेकर जागरूकता बढ़ाने और स्थानीय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
(सहरसा से इंद्रदेव की रिपोर्ट)

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बिहार में 8 MLC सीटों पर चुनावी हलचल तेज, दावेदारों ने कसी कमर; शिक्षक-ग्रेजुएट वोटरों पर सबकी नजर

रसगूल्ला ख़रीदते वक़्त प्रेमी के साथ फरार हुई पत्नी! शादी के 18 दिन बाद ही हो गया खेल







