Giridih News: मुहल्ले में होली खेल रही महिलाएं और नगर निगम के सफाई कर्मियों पर गिरिडीह नगर थाना पुलिस की लाठी चली. जिसके बाद लोगों में आक्रोश का माहौल है. महिलाओं ने नगर निगम कार्यालय के पास पहुंचकर जमकर हंगामा किया और सफाई कार्य ठप कर दिया है. महिलाओं ने होली खत्म होने के बाद गुरुवार को नगर निगम में हंगामा किया इसके साथ ही नगर निगम के सफाई कर्मियों ने भी सफाई कार्य ठप कर दिया.
महिलाओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके मुहल्ले का एक युवक होली के दिन बाइक साइलेंसर लिए घूम रहा था. उसे पुलिस ने मना किया, और हिरासत में लेकर गई. वहीं, युवक को छुड़ाने के लिए जब हरिजन मुहल्ले की महिलाएं नगर थाना पहुंची तो पुलिस ने उन्हें थाना से घर जाने को कहा, इस बीच महिलाओं ने युवक को छोड़ने का मांग की. मगर ड्यूटी में तैनात जवानों ने उनपर लाठियां बरसाई.
इसमें कई सफाई कर्मी को चोट लगी. और पुलिस जवानों को लाठी चलाते देख वे सभी वहां से चले गए. इसके कुछ ही देर बाद उनके मुहल्ले में भी कई पुलिस जवान पहुंचे. और महिलाओं के साथ युवकों पर जमकर लाठियां भांजी. इससे कई लोगों को चोटें आई है. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इधर, इस हंगाम के बाद मोहल्ले में वार्ड पार्षद सैफ अली उर्फ गुड्डू पहुंचे और उन्होंने लोगों से मुलाकात करते हुए उन्हें समझाया, इस दौरान सफाई कर्मियों ने गुरुवार को काम ठप करने का निर्णय लिया.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू








