'वोकल फॉर लोकल' के साथ प्रकृति संरक्षण पर PM Modi का जोर, मिट्टी की मूर्तियां अपनाने की सलाह
प्रकृति संरक्षण, स्थानीय रोजगार और परिवार की सुरक्षा को लेकर पीएम मोदी का बड़ा संदेश.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक कार्यक्रम मन की बात में देशवासियों से आने वाले गणेश उत्सव और अन्य त्योहारों पर मिट्टी से बनी मूर्तियां खरीदने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे आस्था और प्रकृति के बीच संतुलन बना रहेगा और स्थानीय कारीगरों को भी रोजगार मिलेगा। उन्होंने लोगों से मूर्ति खरीदते समय यह भी जानने की सलाह दी कि वह किस सामग्री से बनी है और किस देश में तैयार की गई है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि प्लास्टर ऑफ पेरिस (POP) से बनी मूर्तियां पर्यावरण को नुकसान पहुंचाती हैं। इसलिए लोगों को ऐसी मूर्तियों से बचना चाहिए और मिट्टी की मूर्तियों को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कलाकारों और कारीगरों से भी अधिक से अधिक मिट्टी की मूर्तियां बनाने का आग्रह किया, ताकि प्रकृति की रक्षा के साथ 'वोकल फॉर लोकल' अभियान को भी मजबूती मिले।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने परिवार की सुरक्षा के लिए सरकारी बीमा योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने लोगों से प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ उठाने की अपील की। साथ ही महाराष्ट्र के नांदेड़ के एक परिवार की सराहना की, जिसने शादी के मौके पर गांव के लोगों को दुर्घटना बीमा का उपहार दिया।
इसके अलावा प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया संकट के दौरान देशवासियों द्वारा उनकी अपीलों का पालन करने के लिए धन्यवाद दिया और रक्षा क्षेत्र में भारत की बढ़ती ताकत व आत्मनिर्भरता का भी उल्लेख किया।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

99 लाख की सब्सिडी पर घिरे मंत्री भागीरथ चौधरी, बोले- 2018 में किया था आवेदन

CM योगी का बड़ा एक्शन मोड: सड़क निर्माण में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई, मेट्रो-एयरपोर्ट पर तेज काम के निर्देश







