CM योगी का बड़ा एक्शन मोड: सड़क निर्माण में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई, मेट्रो-एयरपोर्ट पर तेज काम के निर्देश
सड़कों की गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा, लापरवाही मिलने पर अधिकारियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

हाथरस में जनसभा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को आगरा पहुंचे, जहां उन्होंने मंडलायुक्त सभागार में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने साफ कहा कि सभी परियोजनाएं तय समय के भीतर पूरी हों और काम की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाए।
मुख्यमंत्री ने सबसे ज्यादा जोर सड़कों के निर्माण पर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कें अच्छी गुणवत्ता की बननी चाहिए। यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही या गड़बड़ी मिली तो केवल विभागीय कार्रवाई नहीं होगी, बल्कि जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भी भेजा जाएगा।
बैठक में आगरा मेट्रो और खेरिया एयरपोर्ट परियोजना की भी समीक्षा हुई। मुख्यमंत्री ने दोनों कामों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए ताकि लोगों को जल्द बेहतर सुविधाएं मिल सकें। साथ ही सीएम ग्रिड योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों की नियमित निगरानी करने को भी कहा।
जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े कई मुद्दे मुख्यमंत्री के सामने रखे। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने कैंट रोड के निर्माण का विषय उठाया। वहीं, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल और भगवान सिंह कुशवाहा ने अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों की समस्या बताई। उनका कहना था कि भारी वाहनों की वजह से सड़कें समय से पहले खराब हो जाती हैं। मुख्यमंत्री ने सभी मुद्दों पर अधिकारियों को जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

'एनीमिया मुक्त भारत अभियान' को मिला नया रूप, 7x7x7 रणनीति के साथ जेपी नड्डा जारी करेंगे नई गाइडलाइन

मथुरा मुद्दे पर आमने-सामने योगी और अखिलेश, यूपी की राजनीति में नई हलचल







