भतीजी को कोचिंग छोड़ने निकले फार्मासिस्ट दीपक अचानक लापता, मोबाइल घर पर छोड़ गए ; खाते से निकले 5 हजार
रांची में फार्मासिस्ट दीपक कुमार भतीजी को बूटी मोड़ छोड़ने के बाद लापता हो गए। मोबाइल घर पर मिला, जबकि बैंक खाते से 5 हजार रुपये निकाले गए। पुलिस तलाश और जांच में जुटी है।

Ranchi: बूटी मोड़ के पास रहने वाले फार्मासिस्ट दीपक कुमार के अचानक लापता होने से परिवार की चिंता बढ़ गई है। दीपक अपनी भतीजी को कोचिंग छोड़ने के लिए घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटे। मामले को लेकर उनकी पत्नी किरण कुमारी ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
भतीजी को बूटी मोड़ तक छोड़ने के बाद गायब
पत्नी के अनुसार, 30 जुलाई को दीपक अपनी भतीजी के लिए किराए का कमरा देखने नारायण इंस्टीट्यूट गए थे। इसके बाद दीपक अपनी भतीजी को बूटी मोड़ तक छोड़ने आए।
भतीजी दोपहर में वापस घर लौट गई, लेकिन दीपक घर नहीं पहुंचे। पूछताछ करने पर भतीजी ने बताया कि बूटी मोड़ तक छोड़ने के बाद दीपक कहां गए, इसकी उसे जानकारी नहीं है।
मोबाइल घर पर छोड़ गए, ATM कार्ड साथ था
परिजनों के मुताबिक, दीपक अपना मोबाइल फोन घर पर ही छोड़ गए थे। हालांकि, वह अपना आधार कार्ड और बैंक ATM कार्ड साथ लेकर निकले थे।
परिवार को बाद में जानकारी मिली कि उसी दिन उनके बैंक खाते से 5 हजार रुपये निकाले गए हैं। इस जानकारी के बाद परिजनों की चिंता और बढ़ गई।
पुलिस तलाश में जुटी
दीपक के लापता होने के बाद पत्नी सदर थाना पहुंचीं और मामले की जानकारी देते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस दीपक के लापता होने के कारणों और उनके बारे में उपलब्ध सुरागों की जांच कर रही है। बैंक खाते से निकाली गई रकम को भी जांच का हिस्सा बनाया जा रहा है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

जमशेदपुर : दाई घुटू में घरों में घुसा पानी, सामान समेटकर ऊंचे स्थानों पर पहुंचे लोग

पलामू में 'खून का बदला खून'!, 2025 के कत्ल का बदला लेने के लिए बुजुर्ग का अपहरण कर उतारा मौत के घाट, फिर...







