जमशेदपुर : दाई घुटू में घरों में घुसा पानी, सामान समेटकर ऊंचे स्थानों पर पहुंचे लोग
लगातार हो रही बारिश ने जमशेदपुर के कपाली-मानगो क्षेत्र स्थित दाई घुटू में लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।


Jamshdepur: लगातार हो रही बारिश ने जमशेदपुर के कपाली-मानगो क्षेत्र स्थित दाई घुटू में लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। नालों और नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद इलाके के कई घरों में बारिश का पानी घुस गया है। जलभराव के कारण लोगों को घर छोड़कर सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर जाने को मजबूर होना पड़ा।
घरों में पानी घुसने से बढ़ी परेशानी
जलस्तर बढ़ने के बाद प्रभावित परिवारों ने जरूरी सामान समेटना शुरू कर दिया और सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए। कई घरों में पानी घुसने से लोगों के सामने खाने-पीने के सामान और घरेलू उपयोग की चीजों को सुरक्षित रखने की चुनौती पैदा हो गई है।
लगातार बारिश के कारण इलाके में जलभराव की स्थिति और गंभीर होने की आशंका बनी हुई है।
नालों की सफाई नहीं होने से बढ़ी समस्या
स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में जलनिकासी की व्यवस्था ठीक नहीं है। नालों की समय पर सफाई नहीं होने के कारण बारिश का पानी तेजी से निकल नहीं पा रहा है। इससे निचले इलाकों में पानी जमा हो रहा है और घरों में घुस रहा है।
लोगों ने प्रशासन से जलनिकासी की व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करने और प्रभावित परिवारों को राहत उपलब्ध कराने की मांग की है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

दहेज हत्या में पति और ससुर दोषी करार, 6 साल पुराने मामले में 25 अगस्त को तय होगी सजा

पलामू में 'खून का बदला खून'!, 2025 के कत्ल का बदला लेने के लिए बुजुर्ग का अपहरण कर उतारा मौत के घाट, फिर...







