यात्री कृपया ध्यान दें! बरौनी में मेगा ब्लॉक के चलते टाटानगर-बिहार की कई ट्रेनें रद्द, टिकट बुकिंग भी हुई बंद
बरौनी में मेगा ब्लॉक और रेलवे लाइन अपग्रेडेशन कार्य के चलते 30 सितंबर से 4 अक्टूबर तक टाटानगर, राउरकेला और बिहार रूट की कई प्रमुख ट्रेनें रद्द रहेंगी। रेलवे ने प्रभावित ट्रेनों की टिकट बुकिंग भी बंद कर दी है।

Train cancel Alert!: टाटानगर और आदित्यपुर से बिहार के विभिन्न शहरों (छपरा, कटिहार, जयनगर, मुजफ्फरपुर आदि) की यात्रा करने वाले यात्रियों को आगामी दिनों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, बरौनी के पास रेलवे लाइन की मरम्मत और अन्य परिचालन यंत्रों को अपग्रेड करने के लिए रेलवे द्वारा ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण टाटानगर और राउरकेला की कई प्रमुख ट्रेनें 30 सितंबर से 4 अक्टूबर तक अप और डाउन दोनों दिशाओं में रद्द रहेंगी।
टिकट बुकिंग बंद, 100 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित
ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा के साथ ही रेलवे ने इन प्रभावित ट्रेनों के लिए रिजर्वेशन सिस्टम में टिकट बुकिंग भी तत्काल प्रभाव से बंद कर दी है। बरौनी रेल लाइन ब्लॉक के कारण केवल झारखंड-बिहार ही नहीं, बल्कि कोलकाता, गोरखपुर, पटना और पुरी समेत देश के विभिन्न शहरों को जोड़ने वाली 100 से अधिक ट्रेनों को रद्द किया गया है, जिनमें बिहार की दो दर्जन से ज्यादा लोकल ट्रेनें भी शामिल हैं। टाटानगर स्टेशन से गुजरने वाली बिलासपुर-बक्सर साप्ताहिक एक्सप्रेस के साथ-साथ राउरकेला और जयनगर की ट्रेनों को भी अप-डाउन में रद्द कर दिया गया है।
रद्द होने वाली ट्रेन
30 सितंबर: टाटानगर-कटिहार
1 अक्टूबर: टाटानगर-थावे (अप-डाउन), राउरकेला-जयनगर
2 अक्टूबर: कटिहार-टाटानगर, बिलासपुर-बक्सर, टाटानगर-जयनगर
3 अक्टूबर: थावे-टाटानगर, बक्सर-बिलासपुर
4 अक्टूबर: थावे-टाटानगर (तथा टाटानगर से खुलने वाली संबंधित ट्रेन)
चक्रधरपुर मंडल में भी 18 नवंबर तक ब्लॉक, बदलेगा रूट
यात्रियों की मुश्किलें केवल इसी रूट तक सीमित नहीं हैं। बंडामुंडा और कांसबहल में नई लाइन बिछाने तथा मरम्मत कार्य को लेकर चक्रधरपुर मंडल में भी हावड़ा-मुंबई और बिहार मार्ग की करीब एक दर्जन ट्रेनों को 18 नवंबर तक अलग-अलग दिनों में रद्द करने का आदेश जारी किया गया है।
इसके अलावा, रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया है कि उत्कल एक्सप्रेस और साउथ बिहार एक्सप्रेस को कई दिन टाटानगर नहीं लाया जाएगा और इन्हें परिवर्तित (बदले हुए) मार्ग से चलाया जाएगा। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची सिविल कोर्ट में सोमवार से शुरू होगा कामकाज

छात्र आंदोलन का 14वां दिन : 4 मंत्रियों और 10 सदस्यीय छात्र प्रतिनिधिमंडल के बीच हाई-लेवल बैठक जारी







