500-500 के नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुँचें पप्पू यादव, देखिए लोगो से क्या कह रहे है पप्पू यादव!
पटना के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पहुंचे। दीघा घाट के आसपास उन्होंने पीड़ितों से मुलाकात की और महिलाओं को 500-500 रुपये की आर्थिक मदद दी।


पटना: बिहार में बाढ़ का संकट लगातार गहराता जा रहा है। पटना के निचले इलाकों और दियारा क्षेत्रों में गंगा का पानी फैलने से बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हैं। कई घरों में पानी घुस चुका है और लोगों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर शरण लेनी पड़ रही है।
इसी बीच पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पटना के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे और लोगों से मुलाकात कर उनकी परेशानियों का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से बातचीत की और मौके पर आर्थिक मदद भी की।
बाढ़ पीड़ित महिलाओं को दिए ₹500-₹500
पप्पू यादव ने अपने फेसबुक अकाउंट पर बाढ़ प्रभावित इलाकों के कई वीडियो शेयर किए हैं। इनमें वह लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनते नजर आ रहे हैं।
एक वीडियो में वह बाढ़ प्रभावित महिलाओं को 500-500 रुपये की आर्थिक मदद देते दिखाई दे रहे हैं। पप्पू यादव ने बताया कि उन्होंने रात के समय पटना में बाढ़ पीड़ित महिलाओं की मदद की। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “रात के इस पहर हमने पटना में बाढ़ पीड़ित महिलाओं को आर्थिक मदद दी। इनकी स्थिति नारकीय बनी हुई है।” उन्होंने सरकार से प्रभावित लोगों के लिए बेहतर व्यवस्था करने की मांग करते हुए कहा कि अगर सरकार नहीं करेगी तो जनता का बेटा अपना कर्तव्य निभाएगा।
दीघा घाट के आसपास के इलाकों में पहुंचे
पप्पू यादव बाढ़ प्रभावित दीघा घाट के आसपास के इलाकों में पहुंचे। उन्होंने वहां रहने वाले लोगों से बातचीत की और बाढ़ की वजह से पैदा हुई समस्याओं की जानकारी ली। पटना में गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण नदी के किनारे बसे कई निचले इलाकों में पानी फैल गया है।घरों में पानी घुसने से लोगों के सामने रहने और जरूरी सामान बचाने की चुनौती खड़ी हो गई है।
पटना का बिंद टोली और आसपास का दियारा इलाका बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित बताया जा रहा है। यहां लोगों के घरों और दुकानों तक में पानी पहुंच गया है। स्थानीय लोग थर्मोकोल की अस्थायी नाव तैयार कर घरों से सामान बाहर निकाल रहे हैं। दीघा श्मशान घाट परिसर में भी पानी भर गया है। कई प्रभावित परिवार जरूरी सामान और मवेशियों को लेकर जेपी गंगा पथ पर शरण लेने को मजबूर हैं।
दियारा से बड़े पैमाने पर पलायन
दियारा क्षेत्र में बाढ़ का असर खेती पर भी पड़ा है। खेतों में कई फीट पानी भर जाने से फसलें डूब गई हैं। बड़ी संख्या में लोगों और मवेशियों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाना प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती बनी हुई है। हालांकि, जिला प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य चलाए जा रहे हैं। प्रभावित इलाकों में लोगों को सुरक्षित निकालने और जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। पटना के दीघा घाट, गांधी घाट, मनेर और हथिदह समेत कई स्थानों पर गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसका असर दीघा से दीदारगंज तक नदी किनारे बसे निचले इलाकों में दिखाई दे रहा है।
बाढ़ की स्थिति के बीच पप्पू यादव का प्रभावित इलाकों का दौरा और लोगों को आर्थिक मदद देने का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वहीं, बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए राहत और पुनर्वास की व्यवस्था को लेकर प्रशासन के सामने चुनौती बनी हुई है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बैंक खाते से कट रहे थे पैसे...पिता बैंक चेक करने गए और मोबाइल गेम खेलने वाले बेटे की हो गई संदिग्ध मौत!

बार बालाओं के डांस पर पैसे उड़ाते दिखे दो ASI, वीडियो वायरल हुआ तो...







