अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ पलामू, डीसी-एसपी समेत हजारों लोगों ने किया योग
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को पलामू जिले में उत्साह के साथ योग कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Medininagar Palamu अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को पलामू जिले में उत्साहपूर्वक योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के शिवाजी मैदान में जिला प्रशासन एवं जिला आयुष समिति के संयुक्त तत्वावधान में भव्य योग शिविर आयोजित हुआ, जिसमें उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी, डीडीसी सादात अनवर समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी, विद्यार्थी, मीडियाकर्मी और आमजन शामिल हुए।
इस वर्ष की थीम "योगा फॉर हेल्दी एजिंग" के तहत प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम किए। पतंजलि योगपीठ के योग प्रशिक्षक राजीव शरण ने वज्रासन, ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, सूर्य नमस्कार सहित कई योगासन तथा कपालभाति, अनुलोम-विलोम और भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कराया।
कार्यक्रम के दौरान योग के क्षेत्र में योगदान के लिए पवन कुमार गुप्ता, सीमा सहाय तथा बेहतर हर्बल गार्डन के रखरखाव के लिए डॉ. अजय कुमार उपाध्याय को सम्मानित किया गया। वहीं जिले के सभी प्रखंडों, पंचायतों, विद्यालयों और महाविद्यालयों में भी योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किए गए।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह DC की देखरेख में Re-NEET प्रवेश परीक्षा संपन्न, भारी संख्या में पुलिस बल की रहा तैनात

"भाई के सात खून माफ.. हमारा मुकाबला..", इरफान अंसारी ने BJP को सुनाई खरी-खोटी







