पाकुड़ पुलिस को मिले 32 नए हाईटेक वाहन, सांसद-विधायकों ने दिखाई हरी झंडी
पाकुड़ जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक चाक-चौबंद बनाने तथा पुलिसिंग को हाईटेक करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है।

Pakur: पाकुड़ जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक चाक-चौबंद बनाने तथा पुलिसिंग को हाईटेक करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। झारखंड सरकार और पुलिस मुख्यालय, रांची की ओर से जिले को कुल 32 नए पेट्रोलिंग वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। इन आधुनिक वाहनों में 18 नई मोटरसाइकिलें और 14 बोलेरो शामिल हैं। इन सभी वाहनों को जिले के अलग-अलग थानों और आउटपोस्ट (ओपी) में त्वरित कार्रवाई और नियमित गश्त के लिए तैनात किया गया है।
सांसद और विधायकों ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
एक भव्य समारोह के दौरान जिले के जनप्रतिनिधियों और आला अधिकारियों की मौजूदगी में इन नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर राजमहल सांसद विजय हांसदा, क्षेत्रीय विधायकगण, पाकुड़ के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक विशेष रूप से मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि नए वाहनों के बेड़े में शामिल होने से पुलिस का रिस्पॉन्स टाइम काफी बेहतर होगा और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस बल चंद मिनटों के भीतर मौके पर पहुंच सकेगा।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची में SSC परीक्षा को लेकर निषेधाज्ञा लागू, 3 परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में प्रतिबंध

साहब! बदबूदार पानी से बचाओ..., गोड्डा में स्कूली बच्चों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा







