Ranchi News: राजधानी रांची से एक बड़ी खबर सामने आई है. बता दें, झारखंड नगर निकाय चुनाव को लेकर ड्यूटी में तैनात एक कर्मचारी की मोरहाबादी में मौत हो गई है. कर्मचारी की मौत के बाद पोलिंग कर्मचारी और प्रशासन एक दूसरे के आमने सामने आ गए है. कर्मचारियों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि खाने की व्यवस्था और अन्य संसाधन उपलब्ध नहीं थी जिसके कारण कर्मचारी की मौत हुई है.
मोरहाबादी मैदान में इस वक्त कर्मचारी और प्रशासन एक दूसरे के आमने-सामने है. वहीं, मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे प्रशासन को मृतक कर्मचारी का शव नहीं उठाने दिया जा रहा है. बता दें, यह पूरा मामला मोरहाबादी स्थित कैंप सेंटर का है. बताया जा रहा है कि मृतक एक वाहन चालक था और वह इलेक्शन ड्यूटी में तैनात था.
अस्पताल भेज दिए गए मृतक के शव- एसडीएम
हालांकि मौके पर पहुंचे SDM कुमार रजत ने बताया कि मृतक के पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है फिलहाल मामले की जांच पड़ताल की जाएगी और इस घटना के कारणों का पता लगाया जाएगा.
रिपोर्ट- महक








