'अब ऑनलाइन टिकट ही लो...' बोकारो में रेलवे का नया फरमान, 13 अगस्त से लाइनों में पसीना बहाने को मजबूर लोग!
दक्षिण पूर्व रेलवे के आदरा डिविजन द्वारा बोकारो में अचानक दो रिजर्वेशन काउंटर बंद किए जाने से रेल यात्रियों की परेशानियां काफी बढ़ गई हैं।


Bokaro: दक्षिण पूर्व रेलवे के आदरा डिविजन द्वारा बोकारो में अचानक दो रिजर्वेशन काउंटर बंद किए जाने से रेल यात्रियों की परेशानियां काफी बढ़ गई हैं। इनमें से एक सिटी काउंटर सेक्टर 2 में स्थित था, जबकि दूसरा काउंटर बोकारो रेलवे स्टेशन का है। 13 अगस्त से इन दोनों काउंटरों पर ताला लटक गया है और अब दोनों ही जगहों पर केवल एक-एक काउंटर के भरोसे पूरा काम चलाया जा रहा है। इसका सबसे बुरा असर तत्काल टिकट बनवाने वाले यात्रियों पर पड़ रहा है। पहले दो-दो काउंटर होने से लोगों को आसानी से टिकट मिल जाता था, लेकिन अब एक ही काउंटर पर लंबी लाइनें लग रही हैं, जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है।
यात्रियों के साथ काउंटर स्टाफ पर भी बढ़ा भारी दबाव
जिले के इन दो प्रमुख स्थानों पर एक-एक काउंटर बंद होने से न केवल टिकट की कतार में खड़े आम लोगों का समय बर्बाद हो रहा है, बल्कि काउंटर पर बैठने वाले रेल कर्मचारियों का भी पसीना छूट रहा है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ के कारण कर्मचारी भी अत्यधिक मानसिक दबाव महसूस कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि दो काउंटर चालू रहने से यात्रियों को सहूलियत होती थी और कर्मचारियों का काम भी सुचारू रूप से चलता था, लेकिन इस नए फैसले ने व्यवस्था को पूरी तरह से बिगाड़ दिया है।
बरनपुर में विरोध के बाद बैकफुट पर आया रेलवे
दिलचस्प बात यह है कि आदरा डिविजन ने बोकारो के साथ-साथ बरनपुर में भी एक टिकट काउंटर बंद करने का आदेश जारी किया था। हालांकि, वहां के स्थानीय लोगों ने रेलवे के इस फैसले के खिलाफ तुरंत मोर्चा खोल दिया और भारी हंगामा किया। जनविरोध के आगे झुकते हुए रेलवे को अपना फैसला वापस लेना पड़ा और बंद किए गए काउंटर को फिर से खोलने का आदेश जारी करना पड़ा। अब बोकारो के लोग भी सवाल उठा रहे हैं कि बरनपुर की तरह बोकारो के बंद काउंटरों को दोबारा क्यों नहीं चालू किया जा रहा है।
रेलवे की सफाई: ऑनलाइन बुकिंग को बढ़ावा देना है मकसद
इस पूरे मामले पर बोकारो के क्षेत्रीय प्रबंधक (RM) विनीत कुमार का कहना है कि वाणिज्य विभाग समय-समय पर यात्री सुविधाओं की समीक्षा करता रहता है। जहां टिकटों की मांग ज्यादा होती है, वहां सुविधाएं बढ़ाई जाती हैं और जहां अतिरिक्त संसाधन होते हैं, उन्हें कम किया जाता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि Indian Railway ने टिकट बुकिंग के लिए नई और बेहद आसान वेबसाइट शुरू की है। आजकल अधिकांश लोग तत्काल टिकट ऑनलाइन ही बना रहे हैं, इसलिए रेलवे का प्रयास है कि यात्रियों को धीरे-धीरे पूरी तरह से ऑनलाइन टिकट बुकिंग की ओर शिफ्ट किया जा सके।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

'पति आरोपी तो पत्नी की गाड़ी आतंकी संपत्ति नहीं!', आम्रपाली-मगध कोयला लेवी केस में JH हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

"गोली मारी, फिर भट्ठी में जलाया...", रांची में डायन-बिसाही मामले में आरोपी निरंजन अहीर को नहीं मिली राहत







