मारवाड़ी कॉलेज से NCC कैडटों ने निकाली "युवा झारखंड रजत रैली" स्थापना दिवस पर राज्यभर में उत्साह
झारखंड राज्य के 25वां स्थापना दिवस को लेकर राज्यभर में उत्साह देखा जा रहा है. इसी कड़ी में रांची के मारवाड़ी कॉलेज से एनसीसी कैडटों ने "युवा झारखंड रजत रैली" निकाली. रैली को प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

NAXATRA NEWS : झारखंड राज्य के 25वां स्थापना दिवस को लेकर राज्यभर में उत्साह देखा जा रहा है. इसी कड़ी में रांची के मारवाड़ी कॉलेज से एनसीसी कैडटों ने "युवा झारखंड रजत रैली" निकाली. रैली को प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
RANCHI : रांची के मारवाड़ी कॉलेज से झारखंड के 25वां स्थापना दिवस पर एनसीसी कैडट के द्वारा युवा झारखंड रजत रैली निकाली गई. यह रैली प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार के दिशा निर्देश के अनुसार एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ. अवध बिहारी महतो के नेतृत्व में निकाली गई. रैली को प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
इस दौरान उन्होंने उपस्थित कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारा झारखंड 25 वर्ष के युवा अवस्था को प्राप्त कर जाएगा और इसी के उपलक्ष्य में झारखंड सरकार और उच्च शिक्षा एवं तकनीकी विभाग द्वारा पूरे झारखंड में इसकी खुशी मनाने का निर्णय लिया है. आप सब छात्र युवा भी इसके भागीदार बन नए और झारखंड के निर्माण में योगदान देंगे. ऐसा हमारा विश्वास है.
"युवा झारखंड रजत रैली" मारवाड़ी महाविद्यालय पुरुष प्रभाग से निकलकर देशभक्ति नारों के साथ महिला प्रभाग, शहीद चौक होते हुए शहीद अल्बर्ट एक्का चौक तक गई और वहां गौरव यात्रा में शामिल हो गई. गौरव यात्रा के साथ यह रैली सदर अस्पताल तक गई और वहां से पुनः मारवाड़ी कॉलेज पुरुष प्रभाग तक वापस लौट गई.
रैली के वापस कॉलेज पहुंचने पर लेफ्टिनेंट डॉ. अवध बिहारी महतो ने सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट किया गया. उन्होंने कहा कि हमारा झारखंड जब बना था तो उसके सामने अनेक समस्याएं थी. धीरे-धीरे सरकार और यहां के निवासियों के सहयोग से उसे समाप्त कर झारखंड नए आयाम को गढ़ रही है. झारखंड के विकास में एनसीसी के कैडेट भी अपना योगदान देंगे और इसे उन्नत बनाएंगे.
वहीं "युवा झारखंड रजत रैली" को सफल बनाने में अंडर ऑफिसर त्रिदेव कुमार, अंडर ऑफिसर आदित्य राम, सीक्यूएमएस सुमित कुमार, सार्जेंट अमित कुमार सिंह, सार्जेंट अमित कुमार, सार्जेंट ओमप्रकाश, एलसीपीएल आयुष राज राणा, कैडेट रंथू उरांव, कैडेट कुमार शानू, कैडेट रविकांत मिश्रा, कैडेट सुमित कुमार पासवान, कैडेट मृदुल त्रिपाठी, कैडेट अभिषेक कुमार, कैडेट अमित खेरवार ने अहम भूमिका निभायी.









