मोतिहारी पहुंचे तिरहुत प्रमंडल आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह, वर्षों से जमे कर्मचारियों के तबादले के दिए संकेत
तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह मोतिहारी समाहरणालय पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न विभागों के कार्यों और राजस्व से जुड़े मामलों, राजस्व संग्रह और लंबित मामलों के निष्पादन और आम जनता को मिलने वाली सुविधाओं की समीक्षा किया.

Motihari (Bihar): सोमवार, 9 मार्च 2026 को तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह मोतिहारी पहुंचे. जहां मोतिहारी समाहरणालय परिसर में पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने उनका स्वागत किया. इस दौरान मौके पर आयुक्त को 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया.
समाहरणालय पहुंचने के बाद आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने जिलाधिकारी कार्यालय में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की. समीक्षा बैठक में राजस्व से जुड़े मामलों, राजस्व संग्रह, लंबित मामलों के निष्पादन और आम जनता को मिलने वाली सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की गई.
समीक्षा के बाद आयुक्त ने राजस्व कार्यालय का भी निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को राजस्व संग्रह में तेजी लाने का निर्देश दिया और स्पष्ट कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. साथ ही राजस्व से संबंधित समस्याओं का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.
आयुक्त ने राजस्व विभाग के अभिलेखों को सुरक्षित और व्यवस्थित रखने पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि पूर्वी चंपारण जिले में विभाग की काफी भूमि उपलब्ध है. यदि जिले में स्कूल, कॉलेज या अस्पताल खोलने के लिए जमीन की आवश्यकता हो तो उसका प्रस्ताव सरकार को भेजा जाए, ताकि जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाया जा सके.
पत्रकारों से बातचीत करते हुए आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने एक बड़ा संकेत देते हुए कहा कि जिले के विभिन्न विभागों में लंबे समय से पदस्थापित कर्मचारियों की समीक्षा की जाएगी. उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिया है कि समीक्षा के बाद आगामी मई-जून में वर्षों से एक ही जगह जमे कर्मियों का तबादला किया जाएगा.
रिपोर्ट- प्रतिक सिंह
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सहरसा जिले के एक गांव में 20 साल से सड़क का इंतजार, पानी और कीचड़ में स्कूल जाने को मजबूर बच्चे

मोतिहारी के छात्र ने कैमरे में कैद की 400 KM दूर ISS की तस्वीर







