Ranchi: भारतीय नौ सेना के प्रमुख एडमिन दिनेश कुमार त्रिपाठी झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को राजधानी रांची पहुंचे. शाम के वक्त रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचने पर सेना, नौ सेना के अधिकारियों और जवान ने उनका भव्य रुप से स्वागत किया. एयरपोर्ट परिसर में उन्हें सशस्त्र बलों की तरफ से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इस मौके पर राज्य के सांस्कृतिक कलाकारों ने पारंपरिक प्रस्तुतियां पेश करते हुए उनका अभिनंदन किया. 
वहीं, आज (23 जनवरी 2026, शुक्रवार) नौसेना प्रमुख एडमिन दिनेश कुमार त्रिपाठी के झारखंड दौरे का दूसरा दिन है और आज वे सीसीएल सभागार पहुंचे है. उनके साथ केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी सीसीएल सभागार पहुंचे है जहां वे विद्यार्थियों से 2047 विकसित भारत को लेकर सीधा संवाद करेंगे.








