गिरिडीह के सरिया स्थित जैन मंदिर में धूमधाम से मनाया गया नमोकार दिवस
गिरिडीह जिले के सरिया स्थित जैन मंदिर में आज धूमधाम से नमोकार दिवस मनाया गया. जहां बड़ी संख्या में जैन समाज के लोगों ने हिस्सा लिया.

Giridih (Jharkhand): गिरिडीह के सरिया स्थित जैन मंदिर में आज, गुरुवार को धूमधाम से नमोकार दिवस मनाया गया. जहां बड़ी संख्या में जैन समाज के भक्तों ने हिस्सा लिया. मौके पर सरिया नगर पंचायत अध्यक्ष शोभा देवी, जैन मंदिर के सदस्य संतोष जैन, मोनिला जैन, राजेश जैन ने दीप जलाकर और मुनिश्री भावसागर महाराज को सम्मानित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई.

मौके पर विकास और अम्बर जैन ने मंगलाचरण पेश किया. जबकि मुनिश्री ने मौजूद भक्तों के बीच अध्यात्म की बातें कही, और नमोकार दिवस का महत्व बताया. और कहा कि ये कोई साधारण मंत्र नहीं, बल्कि, मानवता एकता और शांति के साथ आत्मा की शुद्धि का सबसे बड़ा माध्यम है. मुनि भावसागर महाराज के सानिध्य में हुए इस भव्य कार्यक्रम को लेकर कई खास बाते रही. 
कार्यक्रम में सामूहिक मंत्रोच्चार किया गया. इधर सरिया सीओ संतोष कुमार ने जैन समाज के इस आयोजन को मानवता के लिए खास बताया. और कहा कि जैन समाज ने विश्व को हमेशा से मानवता का ही पाठ पढ़ाया है. जीव हत्या और हिंसा का विरोध हमेशा से जैन समाज ने किया.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची अंचल कार्यालय में पार्षदों और आंगनबाड़ी सेविकाओं में हुई भिड़ंत, मेयर ने किया हस्तक्षेप

Ranchi: चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान प्लेटफॉर्म गैप में जा गिरा यात्री, भुवनेश्वर से जा रहा था धनबाद






