मोहम्मद अली बने कान्हा! जन्माष्टमी पर बिहार से आई खूबसूरत तस्वीर
बिहार के कटिहार से जन्माष्टमी की एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई है। ट्रैफिक DSP सद्दाम हुसैन ने अपने बेटे मोहम्मद अली को कान्हा के रूप में सजाया, जिसकी तस्वीर चर्चा में है।


कटिहार: जन्माष्टमी के मौके पर बिहार के कटिहार से सामाजिक सौहार्द की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर सामने आई है। यहां तैनात ट्रैफिक डीएसपी सद्दाम हुसैन ने अपने बेटे मोहम्मद अली को भगवान श्रीकृष्ण यानी कान्हा के स्वरूप में सजाया। जन्माष्टमी के अवसर पर कान्हा के रूप में सजे मोहम्मद अली की तस्वीर अब चर्चा का विषय बनी हुई है।
मोहम्मद अली को कृष्ण के बाल स्वरूप में सजाया गया. सिर पर मोरपंख वाला मुकुट, पारंपरिक पोशाक और कान्हा के रूप वाली साज-सज्जा में बच्चे की तस्वीर बेहद आकर्षक नजर आ रही है। जन्माष्टमी के मौके पर सामने आई इस तस्वीर को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
मुस्लिम परिवार से आई जन्माष्टमी की खास तस्वीर
कटिहार में पदस्थापित ट्रैफिक डीएसपी सद्दाम हुसैन ने जन्माष्टमी के अवसर पर अपने बेटे को कान्हा के रूप में सजाया। इस तस्वीर ने त्योहार की खुशी के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश भी दिया है। धार्मिक त्योहारों के बीच एक-दूसरे की संस्कृति और परंपराओं का सम्मान करने की ऐसी तस्वीरें अक्सर लोगों का ध्यान खींचती हैं. मोहम्मद अली का कृष्ण रूप भी इसी वजह से लोगों के बीच चर्चा में है।
बिहार की इस तस्वीर ने एक बार फिर दिखाया है कि त्योहारों की खुशियां किसी एक धर्म या समुदाय तक सीमित नहीं होतीं. जब अलग-अलग समुदाय एक-दूसरे के त्योहारों में सम्मान और उत्साह के साथ शामिल होते हैं, तो ऐसी ही खूबसूरत तस्वीरें सामने आती हैं।
(कटिहार से सुनील कुमार सिंह की रिपोर्ट)

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, परिजनों ने पकड़ लिया; सुबह मंदिर में शहनाई बजा दी गई
झारखंड के खनिज अधिकार पर कांग्रेस का हल्ला बोल, 7 सितंबर को रांची में बड़ी रैली ; प्रखंडों में भी होगा प्रदर्शन







