जमशेदपुर में सड़क किनारे खड़ी दो कार में लगी भीषण आग, जांच में जुटी पुलिस
जमशेदपुर में देर रात दो कार में अचानक भीषण आग लग गई. आगलगी की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

Jamshedpur / Jharkhand (Report By- Binod Kumar Keshri): जमशेदपुर में खरीद-बिक्री के लिए सड़क किनारे खड़ी दो कार में अचानक भीषण आग लग गई. बता दें, यह घटना गोलमुरी थाना इलाके के आरड़ी टाटा गोल चक्कर के पास की है जहां सेल-परचेस के लिए एक से अधिक कारें खड़ी थी.
बताया जा रहा है कि आग पहले एक कार में लगी, जिसके बाद फैलते हुए दूसरे कार को भी अपने चपेट में ले लिया. आग की घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. किसी ने इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
घटना की सूचना के बाद दमकल विभाग की टीम अगर समय पर नहीं पहुंचती तो साथ में खड़ी कई अन्य कार भी आग की चपेट में आ सकती थी इधर, आगलगी की इस घटना से कार के मालिक को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में कर रही है. और कार में आग कैसे लगी इसकी जानकारी जुटाने की कोशिश में जुटी है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तेज आंधी-तूफान के साथ झारखंड में आज भी बरसेंगे बादल, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

अब पूरी दुनिया तक पहुंचेगी झारखंड की खूबसूरती ! पर्यटन मंत्री ने किया 'इन्फ्लुएंसर एंगेजमेंट पोर्टल' का शुभारंभ







