Godda के पत्थरगामा में बड़ा सड़क हादसा; तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, एक महिला की मौत
गोड्डा जिले के पत्थरगामा इलाके में मंगलवार की सुबह एक सड़क दुर्घटना में महिला की मौत हो गई. महिला सहित तीन अन्य लोग दुर्घटना में घायल बताए जा रहे हैं. सभी स्कॉर्पियो में सवार रांची से गुवाहाटी जा रहे थे.

Godda, Jharkhand: जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. पथरगामा थाना क्षेत्र के अमडीहा ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई.
इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो रांची से गुवाहाटी जा रही थी. इसी दौरान पथरगामा थाना क्षेत्र के अमडीहा के पास चालक को झपकी आ गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया.
टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पथरगामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरगामा में भर्ती कराया. घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गोड्डा रेफर कर दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
Report By - Prince Yadav
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

"सड़क नहीं, तालाब है ये!" - गोड्डा के कृष्ण टोला में विकास के दावों की खुली पोल

छत्तीसगढ़ के रायपुर में राष्ट्रीय वुडबॉल प्रतियोगिता का होगा आयोजन, कोलकाता पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी करेंगे झारखंड का प्रतिनिधित्व







