बिहार में देर रात ‘तबादला एक्सप्रेस’! 83 अफसर इधर से उधर, शेखपुरा-मोतिहारी समेत कई जिलों में बड़ा फेरबदल
बिहार सरकार ने शनिवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 83 अधिकारियों का तबादला किया। 56 BAS और 27 BPS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गईं। शेखपुरा, जहानाबाद, मोतिहारी, सहरसा समेत कई जिलों में अधिकारी बदले गए।


पटना: बिहार सरकार ने शनिवार देर रात प्रशासनिक और पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 83 अधिकारियों के तबादले की अधिसूचना जारी की है। इनमें 56 बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) और 27 बिहार पुलिस सेवा (BPS) के अधिकारी शामिल हैं। तबादले के बाद कई अधिकारियों को जिलों और महत्वपूर्ण विभागों में नई जिम्मेदारी दी गई है।
56 प्रशासनिक अधिकारियों का ट्रांसफर
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, स्थानांतरित किए गए BAS अधिकारियों में बड़ी संख्या ऐसे अधिकारियों की है, जो फिलहाल पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे।
राकेश कुमार को पथ निर्माण विभाग में उप सचिव, मनीष कुमार को सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव और अभिनव कुमार को युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग में उप सचिव बनाया गया है।
इसी तरह अनिल कुमार को डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी, अभिषेक कुमार को नगर विकास एवं आवास विभाग में उप सचिव, वंदना सिन्हा को कला एवं संस्कृति विभाग में उप सचिव, सुवीर रंजन को जल संसाधन विभाग में उप सचिव और अविनाश कुमार को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में उप सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
शेखपुरा, जहानाबाद समेत कई जिलों में बदले अधिकारी
तबादला सूची में कई अधिकारियों को जिलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं।
- नीरज कुमार — बंदोबस्त पदाधिकारी, शेखपुरा
- प्रभात कुमार — बंदोबस्त पदाधिकारी, मुंगेर
- शंकर शरण ओमी — बंदोबस्त पदाधिकारी, पूर्णिया
- संदीप कुमार — बंदोबस्त पदाधिकारी, जहानाबाद
- रीतु रानी — वरीय उप समाहर्ता, गोपालगंज
- अमित विक्रम बैना — वरीय उप समाहर्ता, रोहतास
- निखिल कुमार — वरीय उप समाहर्ता, सहरसा
- निधि राज — वरीय उप समाहर्ता, पश्चिम चंपारण
- संतोष कुमार — अनुमंडल पदाधिकारी, गोपालगंज
- पूजा कुमारी — अनुमंडल पदाधिकारी, रोसड़ा, समस्तीपुर
गृह विभाग ने बिहार पुलिस सेवा के 27 पदाधिकारियों के तबादले की अधिसूचना जारी की है। सोन कुमार राय को पटना का पुलिस अधीक्षक (प्रशासन) बनाया गया है।
वहीं उमेश्वर चौधरी को फुलवारीशरीफ, प्रेमचंद सिंह को छपरा सदर, पोलस्त कुमार को महुआ, वैशाली, सुशील कुमार को आरा सदर और प्रशांत कुमार को बेगूसराय सदर का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है। गुलशन कुमार को रेल गया में पुलिस उपाधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।
मोतिहारी से सहरसा तक बदले SDPO
पुलिस तबादला सूची में कई महत्वपूर्ण अनुमंडलों में भी नए SDPO की तैनाती की गई है। राजेश कुमार को हथुआ, गोपालगंज, अजीत प्रताप सिंह चौहान को धमदाहा, पूर्णिया, अमरकांत को मंझौल, बेगूसराय और सतीश सुमन को समस्तीपुर सदर का SDPO बनाया गया है। इसके अलावा पंकज कुमार मिश्रा को मोतिहारी सदर, गोरख राम को डुमरांव, आनंद मोहन गुप्ता को सिवान सदर, निशिकांत भारती को सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा और चंद्र भूषण को दाउदनगर, औरंगाबाद का SDPO बनाया गया है।
2024-25 बैच के अधिकारी भी नई जिम्मेदारी में
तबादले में 2024 और 2025 बैच के पुलिस पदाधिकारी भी शामिल हैं। अभिनव कुमार को वजीरगंज, गया, पंकज कुमार सिंह को त्रिवेणीगंज, सुपौल, पवन कुमार को वीरपुर, सुपौल और पवन कुमार सिंह को उदाकिशुनगंज, मधेपुरा की जिम्मेदारी दी गई है। सरकार के इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को आगामी दिनों में जिलों और विभागों के कामकाज को और प्रभावी बनाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। नई जिम्मेदारियों के साथ अब इन अधिकारियों के प्रदर्शन पर भी नजर रहेगी।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

नवहट्टा में 4 दिन से सफाई ठप! कर्मियों ने नगर प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा, अब DM से होगी ‘आर-पार’ की बात

रात 3 बजे गायब हुआ साढ़े 3 महीने का बच्चा, दोपहर में खेत के गड्ढे से मिला शव







