झारखंड सरकार के रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल ने नए झारखंड भवन का किया निरीक्षण
न्यू झारखंड भवन परिसर में आज झारखंड सरकार के रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल ने औचक निरीक्षण कर समग्र व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की.

Ranchi News: झारखंड सरकार के रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल ने आज, शनिवार (2 मई 2026) को न्यू झारखंड भवन का विस्तृत औचक निरीक्षण कर समग्र व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की. निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन की मेंटेनेंस, हाउसकीपिंग, रसोई संचालन, कर्मचारियों की उपस्थिति विवरणी, कर्मचारियों की कार्यप्रणाली का भौतिक सत्यापन किया गया.
उन्होंने अधिकारियों को न्यू झारखंड भवन को बेहतर प्रशासनिक समन्वय एवं जनसुविधाओं के मॉडल केंद्र के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए. साथ ही, कर्मचारियों का सुव्यवस्थित विवरण संधारित करने, प्रशासनिक प्रक्रियाओं को अधिक पारदर्शी एवं तकनीक-सक्षम बनाने हेतु इलेक्ट्रॉनिक मॉड्यूल एवं डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम लागू करने पर बल दिया. 
ऑनलाइन फीडबैक प्रणाली शुरू करने एवं मैनुअल रिकॉर्ड को नियमित रूप से अपडेट रखने, शौचालय व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं कूड़ा-कचरा प्रबंधन को व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने के सख्त निर्देश भी दिए. निरीक्षण के दौरान उन्होंने कर्मचारियों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं शिकायतों की जानकारी ली तथा उनके त्वरित, व्यवहारिक एवं संवेदनशील समाधान सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए.
इसके अतिरिक्त, न्यू झारखंड भवन परिसर में उद्योग विभाग एवं JTDC कार्यालय प्रारंभ करने की संभावनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई, जिससे दिल्ली स्थित झारखंड भवन को राज्य के प्रशासनिक, औद्योगिक, पर्यटन एवं जनसंपर्क गतिविधियों के प्रभावी केंद्र के रूप में और अधिक सशक्त बनाया जा सकें. इसके अतिरिक्त, उन्होंने रसोई व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि भोजन की आपूर्ति समय पर एवं बिना किसी विलंब के सुनिश्चित की जाए, ताकि भवन में ठहरे अतिथियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

राजद प्रदेश कार्यालय में मेधावी छात्रों का भव्य सम्मान समारोह

गिरिडीह योगासन स्पोर्ट्स संघ ने किया 5वां योगासन प्रतियोगिता का आयोजन, 300 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा







