Jharkhand (Ranchi): झारखंड सरकार की मंत्रिपरिषद की अगली बैठक गुरुवार, 12 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से जारी सूचना के अनुसार यह बैठक शाम 5:00 बजे से होगी.
सूचना के अनुसार यदि उसी दिन विधानसभा की कार्यवाही चल रही होगी, तो मंत्रिपरिषद की बैठक विधानसभा की बैठक समाप्त होने के तुरंत बाद आयोजित की जाएगी. यानी बैठक का समय विधानसभा की कार्यवाही पर भी निर्भर करेगा.
यह बैठक रांची स्थित झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) के मंत्रिपरिषद कक्ष में आयोजित की जाएगी. बैठक में राज्य सरकार से जुड़े विभिन्न विभागों के प्रस्तावों और नीतिगत निर्णयों पर चर्चा होने की संभावना है. सरकारी सूत्रों के अनुसार मंत्रिपरिषद की इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी जा सकती है, जिनका असर राज्य के प्रशासनिक और विकासात्मक कार्यों पर पड़ेगा.
मंत्रिमंडल सचिवालय ने सभी संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारी और प्रस्तावों के साथ बैठक में शामिल होने के निर्देश दिए हैं.








