Independence Day 2026 : झारखंड पुलिस के 9 पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय का सम्मान, IG शैलेन्द्र कुमार सिन्हा को राष्ट्रपति पदक
स्वतंत्रता दिवस 2026 के शुभ अवसर पर झारखंड पुलिस के लिए एक गौरवमयी खबर सामने आई है।


Ranchi: स्वतंत्रता दिवस 2026 के शुभ अवसर पर झारखंड पुलिस के लिए एक गौरवमयी खबर सामने आई है। भारत सरकार के केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से उत्कृष्ट सेवा और सराहनीय कार्यों के लिए झारखंड पुलिस के 9 अधिकारियों और कर्मियों को पुलिस पदक से सम्मानित करने की घोषणा की गई है। इनमें से बोकारो के प्रक्षेत्रीय IG को प्रतिष्ठित 'राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक' और 8 अन्य पुलिस पदाधिकारियों व कर्मचारियों को 'सराहनीय सेवा पदक' प्रदान किया गया है।
IG शैलेन्द्र कुमार सिन्हा को 'राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक'
बोकारो प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (IG), IPS शैलेन्द्र कुमार सिन्हा को उनके लंबे और उत्कृष्ट सेवाकाल के लिए सर्वोच्च सम्मानों में से एक 'राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक' से नवाजा गया है। पुलिस महकमे में उनके महत्वपूर्ण योगदान, बेहतर नेतृत्व और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के प्रयासों को देखते हुए यह सम्मान दिया गया है। राज्य में अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक और उत्कृष्ट पालन करने वाले 8 पुलिसकर्मियों को 'सराहनीय सेवा पदक' के लिए चुना गया है
इन 8 जवानों और अफसरों को 'सराहनीय सेवा पदक'
- ASI पंकज कुमार राय
- हवलदार (560) पूर्ण बहादुर सिंह
- हवलदार (125) जितेन्द्र कुमार सिंह
- हवलदार (12) योगेन्द्र कुमार दास
- हवलदार (31) नंद किशोर महतो
- चालक हवलदार (178) औरंगजेब खां
- चालक हवलदार (174) संजय कुमार सिंह
8. महिला आरक्षी (419) अनिता तिर्की
उग्रवाद और अपराधियों पर कड़े प्रहार का मिला फल
झारखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से बताया गया कि राज्य में उग्रवादी संगठनों, संगठित आपराधिक गिरोहों और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। पुलिसकर्मियों की इस निष्ठा, साहस और तत्परता के कारण ही राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति मजबूत हुई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से मिला यह सम्मान राज्य के पूरे पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने वाला है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

'पति आरोपी तो पत्नी की गाड़ी आतंकी संपत्ति नहीं!', आम्रपाली-मगध कोयला लेवी केस में JH हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

"गोली मारी, फिर भट्ठी में जलाया...", रांची में डायन-बिसाही मामले में आरोपी निरंजन अहीर को नहीं मिली राहत







