गिरिडीह में बच्चा चोरी के आरोप में लोगों ने मानसिक रोगी महिला को पकड़ा, किया नगर थाना पुलिस के हवाले
गिरिडीह के नगर थाना इलाके में लोगों ने एक महिला को बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया. जिसे स्थानीय पुलिस ने लोगों के चंगुल से मुक्त कराया और थाने ले गई.

Giridih, Jharkhand: गिरिडीह के नगर थाना इलाके के मोहलीचुवा में शुक्रवार की शाम स्थानीय लोगों ने एक वृद्ध महिला को बच्चा चोरी के संदेह में दबोचा. इस दौरान स्थानीय लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि मुहल्ले के कुछ लोगों ने वृद्ध महिला को बच्चा चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा है. गनीमत रही कि समय पर कुछ लोगों ने नगर थाना पुलिस को सूचना दे दी.
जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पहुंच कर वृद्ध महिला को स्थानीय लोगों से मुक्त कराया और थाना ले आई. इधर थाना प्रभारी रतन सिंह ने बच्चा चोरी के आरोप से इनकार करते हुए बताया कि महिला बच्चा चोर नहीं बल्कि मानसिक रूप से विक्षिप्त है. जब महिला सही से बोल नहीं पा रही, तो वो बच्चा चोरी कैसे करेगी!
इधर नगर थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस वृद्ध महिला के रहने के पते की जानकारी जुटाने में लग गई है. कई बार पूछे जाने पर महिला ने लोहरदगा जिले का नाम लिया. जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला लोहरदगा की ही रहने वाली है.
Report By - Manoj
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Giridih: मजदूर दिवस पर गिरिडीह टफकॉन स्टील ने लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर, 500 से अधिक मजदूरों की हुई संपूर्ण जांच

Jharkhand में 'स्व-गणना' की शुरुआत; जनगणना देश के विकास की आधारशिला : आदित्य साहू







