Jharkhand (Dhanbad / Baghmara): धनबाद जिले के बाघमारा में अवैध बालू लदा ट्रैक्टर ने एक व्यक्ति को जानबूझकर रौंद दिया. जिससे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. मामला बाघमारा के कतरास थाना इलाके स्थित कांको मूसा पहाड़ी पुल के पास का है.
बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर मार्ग के विपरीत दिशा में चल रही थी. और इस दौरान एक बाइक सवार को ट्रैक्टर ने ठोकर मारी. जिससे नाराज बाइकसवार ने ट्रैक्टर ड्राइवर को गाड़ी से नीचे उतरकर बात करने की अपील की लेकिन ड्राइवर रोकने के बजाय उसे रौंदते हुए वहां से निकल गया. इस दौरान व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई.
ट्रैक्टर चालक ने जानबूझकर बाइक और पिता को रौंदा- बेटी
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. मृतक व्यक्ति की पहचान निचितपुर -02 निवासी महावीर महतो (45 वर्ष) के रुप में की गई है बताया जा रहा है कि वह अपनी बेटी के साथ बाइक पर जा रहे थे तभी एक ट्रैक्टर से टक्कर लगने के बाद चालक से विवाद हुआ. मृतक के बेटी के अनुसार, सड़क पर ट्रैक्टर चालक के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. दौरान गुस्से में आकर ट्रैक्टर चालक ने जान-बूझकर बाइक और पिता को रौंद दिया और मौके से फरार हो गया.
हादसे के बाद गुस्साए स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों ने राजगंज-महुदा नेशनल हाईवे को जाम कर दिया है. प्रदर्शनकारी ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी और अवैध बालू कारोबार पर लगाम लगाने की मांग कर रहे हैं. सड़क जाम होने के कारण हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं. वहीं, इस घटना की जानकारी मिलते ही कतरास पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है.
रिपोर्ट- राजू वर्मा








