'मैंने मना किया था...' काजल राघवानी का पवन सिंह पर बड़ा आरोप, प्रोमो ने बढ़ाई हलचल
'भोजपुरी बवाल' के नए प्रोमो में काजल राघवानी ने ऐसा दावा किया है, जिसने फैंस के बीच नई बहस छेड़ दी है। पूरा मामला अब तेजी से चर्चा में है।


भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े सितारे पवन सिंह एक बार फिर बड़े आरोपी के घेरे में है। भोजपुरी इंडस्ट्री का रियलिटी शो भोजपुरी बवाल अब फुल ऑन कंट्रोवर्सी मोड में नजर आ रहा है। हर नए प्रोमो के साथ कोई ना कोई बड़ा खुलासा हो रहा है। इस बार चर्चा के केंद्र में काजल राघवानी और पवन सिंह है। शो के नए प्रोमो को लेकर काजल राघवानी ने ऐसा दावा किया है जिसमें सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दिया।
'मैंने मना किया था...'
जिओ हॉटस्टार द्वारा जारी किए गए भोजपुरी बवाल के प्रोमो में काजल राघवानी दावा करती नजर आ रही है की एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी मर्जी के खिलाफ किसिंग सीन करवाया गया था। काजल का कहना है कि उन्होंने इसका विरोध किया था लेकिन बावजूद इसके उन्हें असहज स्थिति में इसका सामना करना पड़ा। उन्होंने यह भी बताया कि वह हमेशा अपने साथ काम करने वाले कलाकारों का सम्मान करती हैं लेकिन कई मौकों पर उन्हें अपनी बात मजबूती से रखनी पड़ी।
पहले निरहुआ-आम्रपाली... अब पवन सिंह
यह पहली बार नहीं है जब भोजपुरी बवाल शो पर ऐसा हंगामा हुआ है। इससे पहले दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और आम्रपाली दुबे को लेकर भी काजल अपनी नाराजगी ज़ाहिर कर चुकी है। भोजपुरी का यार रियलिटी शो तब भी वायरल हुआ था जब सावन के समय पवन सिंह शो में देसी अंदाज में चिकन बनते नजर आए थे। आप काजल राघवानी के आरोपी के बाद एक बार फिर पवन सिंह चर्चा में है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

'कब मिलेगा विमल कुमार को इंसाफ?' दानापुर में कैंडल मार्च, दोषियों की गिरफ्तारी की उठी मांग

ऐसे ही नहीं कहते...'Bihar Is Not For Beginners!' ट्रांसफॉर्मर से कमाते थे लाखों







