गिरिडीह में जंगली जीवों पर शिकारियों की नजर, घायल अवस्था में मिली हिरण की मौत
गिरिडीह में जंगल में एक हिरण घायल अवस्था में मिली है लेकिन गंभीर हालत में घायल होने की वजह से उसकी जान नहीं बचाई जा सकी.

Giridih / Jharkhand: गिरिडीह के बगोदर थाना इलाके में इन दिनों जंगली जीवों पर शिकारियों की नजर बनी हुई है. इसी क्रम में अटका के बूढ़ाचांच के जंगल में एक घायल अवस्था में हिरण पाया गया है हिरण के शरीर पर कई जगह चोट और दाग के निशान मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि शिकारियों ने शिकार के नियत से उस पर हमला किया था.
बताया जा रहा है कि हिरण हमले के बाद किसी तरह वहां से भाग निकला, लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसकी जान नहीं बच सकी. घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. और हिरण के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
पोस्टमार्टम के बाद हिरण के शव को वन विभाग को सौंप दिया गया, जिसके बाद नियमानुसार उसे दफना दिया गया. वनपाल अंशु पांडे ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि की मृत अवस्था में पाया गया मादा हिरण था. वहीं, इस पूरे मामले में वन विभाग की टीम जांच पड़ताल कर रही है. शिकारियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू/अशोक यादव
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

श्री शिवाला सेवा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात

चतरा को मिली दो एम्बुलेंस, अब जरूरतमंदों और मरीजों को होगी राहत







