JPSC में OMR शीट से कैसे हुई छेड़छाड़?, मास्टरमाइंड ने बताया तरीका, अब FSL जांच से होगा 'दूध का दूध, पानी का पानी'
मामले की पारदर्शिता जांचने के लिए CID ने सभी सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर (OMR) कार्बन शीट की मांग की थी, जिसके लिए 5 अगस्त शाम 5 बजे तक की डेडलाइन तय की गई थी।

Jharkhand Public Service Commission: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा में कथित अनियमितता और धांधली के मामले में सीआईडी (CID) की जांच अब निर्णायक दौर में पहुंच गई है। जांच एजेंसी अब पूरे मामले का वैज्ञानिक तरीके से पर्दाफाश करने की तैयारी में है। इसके तहत CID JPSC परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों की मूल ओएमआर (OMR) शीट और उनके पास मौजूद कार्बन ओएमआर शीट की फॉरेंसिक (FSL) जांच कराएगी, ताकि किसी भी तरह की छेड़छाड़ या जालसाजी को बेनकाब किया जा सके।
1700 पास छात्रों ने सौंपी OMR कार्बन कॉपी, बाकियों पर कसेगा शिकंजा
मामले की पारदर्शिता जांचने के लिए CID ने सभी सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर (OMR) कार्बन शीट की मांग की थी, जिसके लिए 5 अगस्त शाम 5 बजे तक की डेडलाइन तय की गई थी।
CID सूत्रों के अनुसार, JPSC प्रारंभिक परीक्षा (PT) पास करने वाले कुल 2204 उम्मीदवारों में से तकरीबन 1700 अभ्यर्थियों ने अपनी OMR शीट जमा कर दी है। CID को उम्मीद है कि बचे हुए छात्र भी जल्द ही व्हाट्सएप के माध्यम से अपनी शीट भेजेंगे। हालांकि, CID ने स्पष्ट कर दिया है कि जो छात्र अपनी कार्बन शीट जमा नहीं करेंगे, उनसे इसका कारण पूछा जाएगा और सख्त स्पष्टीकरण (Clarification) मांगा जाएगा।
उस्मान और अभय ने बताया OMR में गड़बड़ी का 'मॉडस ऑपरेंडी'
जांच की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए CID ने इस पूरे सिंडिकेट के मास्टरमाइंड के रूप में चिह्नित अभय कुमार तिवारी, TDPL के निदेशक रामवीर सिंह और मोहम्मद उस्मान को रिमांड पर लेकर सघन पूछताछ की है।
सूत्रों के मुताबिक, JPSC परीक्षा में अभ्यर्थियों से मोटी रकम वसूलने वाले सिंडिकेट के काम करने के तरीके को लेकर अभय तिवारी से कई अहम सवाल पूछे गए। वहीं, मोहम्मद उस्मान ने ओएमआर शीट में किस तरह से गड़बड़ी (Modus Operandi) की जाती थी, इसकी विस्तृत और चौंकाने वाली जानकारी CID की टीम को दी है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पाकुड़ में सनकी पति ने पत्नी और सास को उतारा मौत के घाट

पतरातू में Jio-BP आलिया फ्यूल्स का उद्घाटन, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने किया शुभारंभ







