हजारीबाग में हाई अलर्ट!, सड़कों से स्टेशन तक पुलिस की कड़ी निगरानी
हजारीबाग में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। प्रमुख सड़कों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त बल तैनात कर वाहनों और यात्रियों की जांच की जा रही है।

Hazaribagh: हजारीबाग में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। जिले के प्रमुख रास्तों से लेकर बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन तक पुलिस की विशेष नजर है। चौपारण से चरही और बड़कागांव मार्ग तक जगह-जगह सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
सड़कों पर बैरिकेडिंग, गाड़ियों को रोककर पूछताछ
पुलिस ने प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग कर छोटी-बड़ी गाड़ियों की जांच शुरू कर दी है। वाहनों को रोककर यात्रियों से पूछताछ की जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। जिले के प्रवेश और निकास वाले रास्तों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर भी बढ़ाई गई निगरानी
हजारीबाग के बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर भी अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। यहां आने-जाने वाले लोगों और यात्रियों पर पुलिस की नजर है। थाना प्रभारी से लेकर DSP स्तर के अधिकारी खुद मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था और जांच अभियान की निगरानी कर रहे हैं।
SP के निर्देश पर पूरे जिले में विशेष सतर्कता
SP अमन कुमार के निर्देश पर जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। पुलिस अधिकारियों को प्रमुख स्थानों और संवेदनशील मार्गों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि यह पूरी कार्रवाई सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के उद्देश्य से की जा रही है।
पुलिस की अपील, अफवाहों पर ध्यान न दें
पुलिस ने आम लोगों से जांच अभियान में सहयोग करने की अपील की है। साथ ही लोगों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने और बिना पुष्टि के कोई जानकारी आगे साझा नहीं करने को कहा गया है। पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

‘वंदे मातरम्’ के 150 साल पूरे होने पर निकली पदयात्रा, राष्ट्रगान गाते हुए सैकड़ों छात्र पहुंचे अल्बर्ट एक्का चौक

विश्व आदिवासी दिवस पर रांची में अधिवक्ताओं की पदयात्रा, परिसीमन के खिलाफ उठी आवाज







