गिरिडीह के संतोषी माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर भव्य भक्ति जागरण का आयोजन
वाराणसी से आए झांकी की टीम ने कई झांकियों के माध्यम से मां संतोषी के महिमा और मां दुर्गे के महिमा को पेश किया. जबकि बाहर से आई गायिकाओं ने भी माता संतोषी के कई भजनों को पेश किया

Giridih / Jharkhand (Report By- Manoj Kumar Pintu): गिरिडीह के प्रसिद्ध संतोषी माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर बुधवार की रात भक्ति और आस्था का संगम चरम पर रहा. बारिश के बाद भी मां संतोषी का भव्य दरबार सजा और हजारों भक्तों ने हजारी लगाया. इस दौरान वाराणसी से आए झांकी की टीम ने कई झांकियों के माध्यम से मां संतोषी के महिमा और मां दुर्गे के महिमा को पेश किया. जबकि बाहर से आई गायिकाओं ने भी माता संतोषी के कई भजनों को पेश किया. जिसपर भक्त झूमने लगे. 
भक्ति जागरण की शुरुआत वाराणसी से आए झांकियों की टीम ने सबसे पहले माता दुर्गे पर आधारित झांकी को पेश की, जिससे माहौल को भक्तिमय कर दिया. भक्तों की भीड़ दुर्गे मां की झांकी देख कलाकारों के भी आशीर्वाद लेते दिखें. वहीं देवघर से आई गायिका सुरुचि सिंह ने भगवान शिव के भजन पेश कर भक्तों को खूब झुमाया. इसके बाद दूसरी बार जब झांकियों की टीम ने भगवान कृष्ण और राधा पर आधारित झांकी पेश किया. 
इस दौरान गायिका सुरुचि सिंह ने एक से बढ़कर मां संतोषी पर एक से बढ़कर एक भजन पेश कर, भक्तों को खूब झुमाया. देर रात तक चले जागरण का समापन बनारस की टीम ने भारत मां की झांकियां को पेश कर महिलाओं को खूब झुमाया. मौके पर इस समारोह में सामाजिक कार्यकर्ता सह प्रसिद्ध उद्योगपति प्रदीप अग्रवाल, संदीप डांगीच, आयोजन समिति के डिम्पल साहू, टुनटुन केसरी, दिलीप केसरी, लखन बरनवाल, संजय गुप्ता, संजय राम, कुशल वाधवा समेत कई जागरण को लेकर सक्रिय रहें.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

ट्रेजरी घोटाले में सीआईडी का कड़ा एक्शन,एक और आरोपी गिरफ्तार

अपराध कर अपराधियों का बच निकलना अब होगा और भी मुश्किल, शहर के चप्पे चप्पे पर तीसरी आंख से रखी जाएगी नजर







