राज्यपाल संतोष गंगवार और सीएम हेमंत से महानिदेशक, गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं एम.एस. भाटिया ने की भेंट
महानिदेशक, गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं एम.एस. भाटिया ने रांची के लोक भवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भेंट की. और यहां उन्होंने ‘अग्निशमन सेवा सप्ताह’ के अवसर पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री को बैज लगाया.

Ranchi News: ‘अग्निशमन सेवा सप्ताह’ के अवसर पर राजधानी रांची में आज, मंगलवार (14 अप्रैल 2026) को महानिदेशक, गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं एम.एस. भाटिया ने लोक भवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भेंट की. इस दौरान उन्होंने राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बैज लगाया.
अग्निशमन कर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है- राज्यपाल
‘अग्निशमन सेवा सप्ताह’ के अवसर पर महानिदेशक, गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं एम.एस. भाटिया द्वारा लोकभवन में बैज लगाए जाने के बाद राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने अग्निशमन सेवाओं की महत्ता का उल्लेख करते हुए कहा कि आपदा एवं आपात-कालीन परिस्थितियों में अग्निशमन कर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है.
उन्होंने कहा कि ये कर्मी अपने कर्तव्यनिष्ठा, साहस एवं तत्परता से जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं. राज्यपाल महोदय ने ‘अग्निशमन सेवा सप्ताह’ के माध्यम से जन-सामान्य में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के प्रयासों की सराहना की तथा सभी से सुरक्षा उपायों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया.
अग्निशमन सेवा सप्ताह की मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं
वहीं मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में एम एस भाटिया को अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने अग्निशमन विभाग के कार्यों की सराहना की. सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि 'अग्निशमन सेवा सप्ताह' के तहत राज्य में अग्नि सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया जाना एक सराहनीय कार्य है. 
सीएम हेमंत ने कहा कि अग्निशमन सेवा के जवान अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं. आपदा के समय अग्निशमन सेवा कर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है. राज्य सरकार द्वारा अग्निशमन सेवा से जुड़े संसाधनों को निरंतर मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

आत्मरक्षा रक्षा के लिए तलवार और लाठी का प्रदर्शन करने वाली बच्चियों और युवतियों की गिरिडीह कुटुंब प्रबोधन ने किया सम्मानित

सहरसा में 13 वर्षीय नाबालिग से दिनदहाड़े सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपियों पर केस दर्ज, 1 पुलिस हिरासत में







