ताइक्वांडो में गिरिडीह की बेटियों का जलवा, तीन खिलाड़ी उतरीं और तीनों ने जीते पदक
धनबाद में हुई 26वीं सीनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गिरिडीह की तीन खिलाड़ियों ने पदक जीते। कृष्णा माधव ने सिल्वर, जबकि श्वेता कुमारी और सुजाता ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

Giridih: धनबाद में आयोजित राज्य स्तरीय 26वीं सीनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गिरिडीह की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में गिरिडीह की तीन खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और खास बात यह रही कि तीनों ही खिलाड़ी पदक जीतने में सफल रहीं।
तीन खिलाड़ी उतरीं, तीनों ने जीते पदक
प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कृष्णा माधव ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। वहीं श्वेता कुमारी और सुजाता ने शानदार खेल दिखाते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता। तीनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन से गिरिडीह के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।
सम्मान के साथ बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला
प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटने वाली तीनों खिलाड़ियों को सोमवार को सम्मानित किया गया। इस दौरान उनके शानदार प्रदर्शन की सराहना की गई और आगे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
गिरिडीह की तीनों खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर एक बार फिर साबित किया कि जिले की बेटियां खेल के मैदान में भी किसी से पीछे नहीं हैं।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड और दिल्ली के छात्र आंदोलनों पर हंगामा, प्रियंका गांधी ने कसा तंज

700 करोड़ का चूना लगाने वाली खनन कंपनी 'शाह ब्रदर्स' पर High Court का शिकंजा, जारी किया नोटिस







