गिरिडीह मारवाड़ी समाज ने धूमधाम से मनाई भगवान परशुराम की जयंती, शामिल हुए मंत्री सुदिव्य सोनू
भगवान परशुराम के जन्मोत्सव को लेकर शहर के झगड़ी में स्थित भगवान परशुराम मंदिर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया.

Giridih News: गिरिडीह में आज, रविवार (19 अप्रैल 2026) को बड़े ही धूमधाम से भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया गया. जहां आयोजित कार्यक्रम में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू भी शामिल हुए. भगवान परशुराम के जन्मोत्सव को लेकर शहर के झगड़ी में स्थित भगवान परशुराम मंदिर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया. जहां मारवाड़ी समाज के लोगों द्वारा आस्था और बड़े ही श्रद्धापूर्वक भगवान परशुराम की विधिवत पूजा-अर्चना की गई. 
पूजा के बाद मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने सभी हिन्दू समाज के लोगों को भगवान परशुराम जयंती की शुभकामनाएं दी और कहा कि परशुराम मंदिर को जल्द एक जेनरेटर उपलब्ध कराया जाएगा. इस जयंती समारोह में समाज के 10, 11 और 12वीं के छात्रों को मंत्री ने सम्मानित किया. वहीं कार्यक्रम में दीपक शर्मा, राजेश नेवल, सुनील शर्मा समेत मारवाड़ी समाज के सदस्यों की खास भूमिका रही.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बिहार के नए सीएम देवघर दौरे पर, बाबा धाम में टेका मत्था, की विधिवत पूजा-अर्चना

जावेद अख्तर को चुना गया भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ का जिलाध्यक्ष







