Giridih: मना संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती, मंत्री सुदिव्य सोनू , DC, SP और मेयर ने किया बाबा साहब के प्रतिमा का अनावरण
गिरिडीह में भी आज संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती मनाया गया. इस मौके पर शहर के अंबेडकर चौक पर जिला प्रशासन की तरफ से नवनिर्मित बाबा साहब की प्रतिमा का अनावरण किया गया.

Giridih News: संविधान निर्माता और भारत रत्न बाबा भीमराव अम्बेडकर का जयंती मंगलवार को गिरिडीह में धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर शहर के अंबेडकर चौक पर जिला प्रशासन द्वारा नवनिर्मित बाबा साहब के प्रतिमा का अनावरण किया गया.
इस दौरान मौके पर नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, डीसी रामनिवास यादव, मेयर प्रमिला मेहरा, एसपी डॉक्टर विमल कुमार, डीडीसी स्मिता कुमारी, डिप्टी मेयर सुमित कुमार, डीएफओ मनीष तिवारी, जेएमएम जिला अध्यक्ष संजय सिंह, जेएमएम नेता अजीत कुमार पप्पू, अभय सिंह, रॉकी सिंह समेत अन्य जेएमएम नेताओं के साथ अंबेडकर महोत्सव समिति के सदस्यों ने भी माल्यार्पण किया. 
जयंती समारोह में अपने संबोधन में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि पहले जिस स्थान पर बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति थी, अब उसे बदल कर एक सम्मानजनक स्थान दिया गया. जिसे संविधान निर्माता के मूल्यों का सम्मान समाज में मिल सके. जब भारत में लोकतंत्र का निर्माण होना शुरू हुआ, तो समाज को अधिकार देने वाले संविधान बनाने की जवाबदेही बाबा साहब अंबेडकर को दिया गया. जिसे बाबा साहब ने निभाया.
इधर प्रतिमा अनावरण समारोह को लेकर मेयर प्रमिला मेहरा ने कहा कि वंचित और शोषित वर्ग के लिए बाबा साहब की भूमिका बेहद खास थी. क्योंकि बाबा साहब ने हर समाज के अधिकार के लिए संविधान का निर्माण किया था. पूरा देश संविधान निर्माता की ऋणी है. इधर समारोह में काज अधिकारी और काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

आत्मरक्षा रक्षा के लिए तलवार और लाठी का प्रदर्शन करने वाली बच्चियों और युवतियों की गिरिडीह कुटुंब प्रबोधन ने किया सम्मानित

सहरसा में 13 वर्षीय नाबालिग से दिनदहाड़े सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपियों पर केस दर्ज, 1 पुलिस हिरासत में







