MP की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ठेले पर बेच रहीं पोहा-जलेबी, क्या है इसके पीछे का कारण !
मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सड़कों पर ठेले में पोहा और जलेबी बेचती दिख जाएं, तो जाहिर है कई सवाल उठेंगे. साथ ही इसके पीछे की वजह जानने की तीव्र इच्छा होगी. उनका यह कदम उन्हीं ठेले वालों के समर्थन में हैं, जिनके साथ..

MP (Tikamgarh): टीकमगढ़ जिले में मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती सड़क किनारे पोहा और जलेबी बेचती नजर आ रही हैं. ठेले में कढ़ाई से पोहा-जलेबी खुद से प्लेट या दोने में निकालती हैं और ग्राहकों को खिलाती हैं. जो राजनीतिक बदलाव से अछूते हैं उनके मन में यह वीडियो देख पहला प्रश्न यह आ सकता है कि क्या मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री आर्थिक तंगी के हालात से गुजर रही हैं, या इसके पीछे कोई राजनीतिक समीकरण कार्य कर रहा है?
बता दें कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत कई स्थानों पर ठेले आदि छोटे दुकानों को जबरन हटा दिया गया था. अतिक्रमण हटाने की इस प्रक्रिया में जेसीबी मशीनों का भी सहारा लिया गया.
उक्त मामला जब उमा भारती के संज्ञान में आया तो उन्होंने प्रशासन द्वारा उठाए जा रहे इस कदम को अनुचित करार दिया. उन्होंने कहा कि ऐसे छोटे दुकानों को बर्बरतापूर्व हटाया जाना पूर्णरूपेण गलत है. उन्होंने जिला प्रशासन से अपील की कि गरीबों की रोजी रोटी नहीं छीनी जाए.
यह पूरा मामला टीकमगढ़ नगर के सिविल लाइंस मार्ग का है, जहा कल नगर पालिका प्रशासन, एसडीएम और तहसीलदार की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत, जेसीबी मशीनों की मदद से कई छोटी दुकानें और हाथठेले फुटपाथ से हटा दिया था.
इसी मामले के विरोध स्वरूप पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने ठेले पर जाकर लोगों को उपर्युक्त चीजें बेचने लगीं. दुकानदारों के समर्थन में यह कदम उन्होंने सिविल लाइन रोड स्थित अपने बंगले के समीप ही उठाया है.
उन्होंने दुकान हटा लिए दुकानदारों से अपील की कि वे वापस आकर पहले की जगह में ही अपनी दुकान लगाएं. साथ ही उन्होंने पूरा समर्थन जताया.
मैं उनके साथ हूं. उनके ठेलों को यहां से नहीं हटने दिया जाएगा, मैं जिला प्रशासन से बात करूंगी, सभी के ठेले वापस यहां लगाए जाएंगे.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 12 बदमाश गिरफ्तार, कारोबारी के घर फायरिंग.. फिर मांगी थी 10 करोड़ की फिरौती

मध्य प्रदेश के नीमच में बवाल, अधेड़ व्यक्ति पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप






