गिरिडीह के 5 प्रतिष्ठानों में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम का छापा, जारी किया नोटिस
गिरिडीह के 5 प्रतिष्ठानों में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेड डाला है. जहां से टीम को प्रतिबंधित रंग का इस्तेमाल कर मसाला तैयार करने, चाय पत्ती का कारोबार करते हुए कईी प्रतिष्ठान के मालिकों को पकड़ा है.

Giridih News: गिरिडीह में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के 5 प्रतिष्ठानों ने आज, गुरुवार (9 अप्रैल 2026) की सुबह छापेमारी की. जानकारी के अनुसार, इन सभी प्रतिष्ठान के मालिक प्रतिबंधित रंग का इस्तेमाल कर मसाला का अवैध कारोबार चला रहे थे. आटा चक्की की आड़ में बगैर फूड (Food) लाइसेंस के मसाला और चाय पत्ती का कारोबार तक भी चला रहे थे.
खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी राजा कुमार ने शहर के तिरंगा चौक और बड़ा चौक में मनोज जैन के प्रतिष्ठान 'मनोज ट्रेड्स' में सबसे पहले छापा मारा. जहां बगैर फूड लाइसेंस के मसाला कारोबार चलाया जा रहा था. लिहाजा, पांच हजार का जुर्माना लगाते हुए एक सप्ताह में लाइसेंस बनाने का मनोज जैन को निर्देश दिया गया.
जबकि मसाला कारोबारी अजय जैन के प्रतिष्ठान में विभाग की टीम ने छापेमारी की. अजय जैन के दुकान मिसब्रांडेड समान बेच रहे है. इन प्रतिष्ठान के कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने नोटिस दिया है. वहीं संपूर्णा चाय चायपत्ती दुकान के मालिक ऋषभ सरावगी भी बिना लाइसेंस के चाय का कारोबार करते हुए पाए गए. कार्रवाई के दौरान विभाग ने ऋषभ सरावगी को भी नोटिस जारी किया है और इनके प्रतिष्ठान से करीब 150 किलो चायपत्ती जब्त किया.
वहीं, अपनी इस कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर के लहरी फ्लॉवर फैक्ट्री के संचालक शंकर लाल लहरी के फैक्ट्री में मिलावट हल्दी पैक करते रंगेहाथ पकड़ा. लहरी फ्लॉवर फैक्ट्री में हानिकारक केमिकल पावडर के साथ चंपई रंग और पिसे हुए चावल से हल्दी तैयार किया जा रहा था. जब खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने जांच किया. तो उसमें उन्होंने केमिकल और रंग का मिश्रण पाया. 
जबकि लहरी फ्लॉवर फैक्ट्री के हल्दी पैक में एक्सपायरी तिथि तक का जिक्र नहीं था. तो फूड लाइसेंस तक नहीं रहने पर शकर लाल लहरी को भी नोटिस जारी किया गया. और 15 किलो मिलावटी हल्दी को जब्त कर लिया गया.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में आयुष हत्याकांड और जेवर कारोबारियों पर बढ़ते हमले को लेकर लोगों ने धनवार थाने का किया घेराव

गोड्डा में जमीन विवाद बना काल ! खंभे से बांधकर युवक की लाठी और हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या






