मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की अध्यक्षता में गिरिडीह नगर निगम बोर्ड की पहली बैठक, मेयर, डिप्टी मेयर सहित 36 वार्डों के पार्षद शामिल
गिरिडीह में नगर निगम की पहली बैठक आज मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की अध्यक्षता में अयोजित की गई. इस दौरान बैठक में मेयर प्रमिला मेहरा, डिप्टी मेयर सुमित कुमार और उप नगर आयुक्त प्रशांत लायक और 36 वार्ड पार्षद शामिल हुए.

Giridih (Jharkhand): आज, गुरुवार (9 अप्रैल 2026) को गिरिडीह नगर निगम बोर्ड की पहली बैठक हुई. यह बैठक मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की अध्यक्ष में नगर निगम के नए भवन के सभागार में आयोजित की गई. जिसमें मेयर प्रमिला मेहरा, डिप्टी मेयर सुमित कुमार और उप नगर आयुक्त प्रशांत लायक और 36 वार्ड पार्षद भी शामिल हुए.
नगर निगम की इस बैठक में 8 प्रस्तावों को हरी झंडी मिली. इसमें शहर के यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए ट्रैफिक सिग्नल लगाना समेत कई अन्य प्रस्ताव थे. वहीं, इस बैठक में कुछ वार्ड पार्षदों ने राजसभा सांसद और गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि की मौजूदगी पर सवाल उठाए.
बंद कमरे में आयोजित इस बैठक पर मंत्री सुदिव्य कुमार ने नाराजगी जताते हुए उप नगर आयुक्त से कहा कि हर ठेकेदार खराब हो, यह जरूरी नहीं. नगर निगम के जेई द्वारा योजनाओं का जांच नहीं किया जाता और बगैर जांच के ही जेई द्वारा ठेकदारों को भुगतान कर दिया जाता है. जिससे गाइड लाइन नहीं मिलने पर ठेकेदार योजनाओं को जैसे-तैसे पूरा कर देते है इस सिस्टम को दुरुस्त किया जाए.
वहीं, बैठक में वार्ड पार्षद रंजीत यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के आवास के समीप ठेकदार राहुल सिन्हा द्वारा बनाए गए पीसीसी रोड निर्माण पर कड़ी नारागजी जताई. और करते हुए कहा कि इस योजना का जांच होना जरूरी है. बैठक में शहर के मारवाड़ी श्मशान घाट को लेकर भी चर्चा हुआ, और वार्ड पार्षदों द्वारा सुझाव दिया गया कि शव के अंतिम संस्कार को लेकर एक रकम तय होना बेहद जरूरी हैं. क्योंकि शव दाह को लेकर श्मशान घाट में डोम के साथ लोगो का विवाद होता रहता है. 
इसपर उप नगर आयुक्त ने कमेटी बनाकर इसके समाधान का भरोसा दिलाया. बैठक में अर्गाघाट से लेकर बरगंडा उसरी नदी के प्रस्तावित मेरिन ड्राइव को लेकर बाते हुई, तो बैठक में चर्चा हुआ कि प्रस्तावित मेरिन ड्राइव प्रोजेक्ट निर्माण के लिए टेंडर होने को है, करीब 15 करोड़ के लागत से निर्माण किया जाना है. वहीं बैठक में उप नगर आयुक्त ने जानकारी देते हुए अब भी करीब 50 करोड़ का फंड निगम के पास उपलब्ध है. जबकि बैठक में शहर के टावर चौक से लेकर रेलवे स्टेशन तक सड़क चौड़ीकरण के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुआ.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची अंचल कार्यालय में पार्षदों और आंगनबाड़ी सेविकाओं में हुई भिड़ंत, मेयर ने किया हस्तक्षेप

Ranchi: चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान प्लेटफॉर्म गैप में जा गिरा यात्री, भुवनेश्वर से जा रहा था धनबाद






